शिप्रा पाठक ने हजारों राम भक्तों के साथ बिरुआबाड़ी स्थित शिवालय में राम वन गमन क्षेत्र की 15 नदियों के पवित्र जल से किया जलाभिषेक

WhatsApp-Image-2024-03-26-at-13.31.53
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। वाटर वूमन के नाम से विख्यात बदायूं की बेटी शिप्रा पाठक ने राम वन गमन मार्ग के दौरान 15 प्रमुख नदियों सरयू,गंगा,यमुना,मंदाकिनी,नर्मदा,गोदावरी,तुंगभद्रा,कृष्णा एवम् वैगई के जल से बिरुआबाड़ी स्थित प्राचीन शिवालय पर जलाभिषेक किया।दातागंज से लेकर बदायूं शहर में बदायूं की बेटी का स्वागत करने को भीड़ उमड़ पड़ी।
शिप्रा की सरयू से सागर तक किलो मीटर की पद यात्रा का का मुख्य उद्देश्य था मार्ग में पड़ने वाली नदियों और जंगल के संरक्षण के लिए लोगो को जाग्रत करना।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शिप्रा पाठक ने दातागंज स्थित अपने आवास से पद यात्रा से संग्रहित किए गए जल कलश का पूजन कर अपनी यात्रा प्रारंभ की। धीरे धीरे बदायूं तक सैकड़ों गाड़ियों से राम जानकी भक्त यात्रा के साथ जुड़ गए।शिप्रा ने दातागंज से निकल कर खाटू श्याम और पापड़ देव स्थान पर भी आशीर्वाद लिया।बदायूं में भाजपा कार्यालय पर आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप एवम भाजपा जिलाध्यक्ष ने पद यात्रा का स्वागत किया।इसके उपरांत सैकड़ों गाड़ियों के लंबे रामभक्तों के काफिले के साथ सभी लोग संघ कार्यालय पहुंचे जहां जिला प्रचारक समेत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने शिप्रा की पद यात्रा के संकल्प के साथ उनकी यात्रा के अनुभव को साझा किया।इससे पूर्व इंद्रा चौक पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पवित्र कलश का पूजन कर कलश की परिक्रमा की रजी चोक पर व्यापारियों ने राम नाम की चुनरी पहनाकर शिप्रा का स्वागत किया।बिरुआबाड़ी मंदिर पहुंचने पर वहां स्थित सैकड़ों रामभक्तों ने पुष्प वर्षा के साथ शिप्रा पाठक का स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा कार्यालय पर आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा शिप्रा जैसी हिम्मत करने का संकल्प हर किसी में नहीं होता।अयोध्या से रामेश्वरम तक पद यात्रा के बारे में लोगों सोचना भी बड़ी बात है।उन्होंने कहा ऐसे संकल्प से भारत के युवाओं के अध्यात्म को एक नई दिशा मिलेगी।जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा मैंने पहले भी कहा है ऐसे संकल्प बिना श्री राम के शिक्षा दिए और बिना शक्ति दिए संभव नहीं।उन्होंने कहा शिप्रा के क्षेत्र के और परिवार के होने के नाते हम सभी को भी इस अमृत रूपी जल से जलाभिषेक का मौका मिला।वाटर वूमन शिप्रा ने कहा पूरी पद यात्रा के दौरान अपने गृह नगर का असीम प्रेम मिलता रहा जिससे मेरे अंदर लगातार अपने संकल्प को लेकर श्री राम की द्वारा शक्ति का संचार होता रहा।उन्होंने कहा राम जानकी वन गमन मार्ग मैं उन्होंने दर्जनों राम जानकी वाटिका लगाने की संरचना की।उन्होंने कहा यह यात्रा अध्यात्म जागरण के साथ साथ पर्यावरण जागरण की भी है।प्राचीन मंदिर में जलाभिषेक करने वालों में मुख्य रूप से सांसद धर्मेंद्र कश्यप,जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता,विशाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,प्रेमस्वरूप पाठक, सदर विधायक महेश गुप्ता,उमेश राठौर,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा राठौर,नगर पंचायत उसावां अध्यक्ष पति अनिल सिंह चौहान,अनुभव उपाध्याय,मनोज गुप्ता बिट्टन,पंकज शर्मा,नीरज शर्मा,राकेश वर्मा,धारा सिंह, ओमपाल राठौर,वीरेश यादव,जितेंद्र साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights