मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 7 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सीएम योगी स्पोर्ट्स सिटी सहित 76 परियोजनाओं की आज देंगे सौगात

March 15, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। सीएम योगी शुक्रवार को गोरखपुर दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 1878 करोड़ की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी 1858 करोड़ की जिन 25 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे उनमें जीडीए की 207 एकड़ में बनने वाली राप्तीनगर विस्तार एवं स्पोर्ट्स सिटी परियोजना सबसे प्रमुख है।इसके अलावा 17.21 करोड़ से वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क की स्थापना, 13.47 करोड़ से मेडिकल रोड पर चरगांवा के करीमनगर चौराहे को जोड़ने वाली सड़क को स्मार्ट बनाए जाने, 10 करोड़ से वॉटर स्पोर्ट्र्स काम्पलेक्स का अनुरक्षण एवं रामगढ़ताल में स्पोर्ट्स एक्टिविटी के संचालन समेत 21 परियोजनाएं शामिल हैं।इसके अलावा योगी 3.60 करोड़ से सोनबरसा में स्मार्ट स्कूल एवं ग्राम पंचायत भवन, 1.78 करोड़ से सिटी मॉल के सामने गोरखपुर हाट, 1.72 करोड़ से योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र में ऑनग्रिड 250 केडब्ल्यूपी सोलर प्लांट की आपूर्ति एवं स्थापना, 1.40 करोड़ से सर्किट हाउस के सामने मैरिएट होटल 11 केवी ओवर हेड फीडर शिफ्टिंग समेत 51 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन, सचिव उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को प्राधिकरण के अभियंताओं के साथ मौके का निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। फर्टिलाइजर फैक्ट्री को जाने वाली सड़क से स्पोर्ट्स स्टेडियम को जाने वाली सड़क के बीच प्राधिकरण की ओर से राप्तीनगर विस्तार में प्रस्तावित मेडिकल सुविधाओं के लिए आरक्षित भूखंडों की भूमि पर पूजन किया जाएगा।फतेहपुर गांव की जमीन पर सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा आयोजित होगी। निरीक्षण के दौरान राप्तीनगर विस्तार एवं स्पोर्ट्स सिटी विकसित करने के लिए चयनित फर्म मेसर्स गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 मार्च को प्राधिकरण की 1876 करोड़ की लागत से 76 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसमें राप्तीनगर विस्तार एवं स्पोर्ट्स सिटी शामिल है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक सुधार का निर्देश दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights