मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

सदर विधायक ने किया तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन

March 5, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी मनोज कुमार पदाधिकारी, अधिकारियों के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर बदायूं में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं, नीतियों, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों विषयक लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन कर लाभांवित होने की अपील की। प्रदर्शनी आगामी 07 मार्च तक संचालित रहेगी।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों लाभार्थीपरक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ पात्रों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी लें व उसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से जहां एक और योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा वहीं यह आमजन के लिए ज्ञानवर्धक व लाभवर्धक साबित होगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से भी योजनाओं से वंचित रहे पात्रों को चिन्हित कर उनको लाभान्वित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन प्रदर्शनी का अवलोकन कर लाभान्वित हां।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर बदायूँ में लगाई गई प्रदर्शनी आगामी 7 मार्च तक प्रातः 10ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक संचालित रहेगी। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट परिसर बदायूं में किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन, 10 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर 1.05 करोड़ से अधिक महिलाओं को रोजगार, प्रकृति और परमात्मा की अनुकंपा का प्रदेश उत्तर प्रदेश, उत्कृष्ट शिक्षा एवं चिकित्सा का केंद्र उत्तर प्रदेश, ओलंपिक पदक विजेताओं का सम्मान, नई उड़ान नई पहचान। उन्होंने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद, विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, बैग व स्टेशनरी के लिए डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपए, हमारा संकल्प विकसित भारत, मोदी की गारंटी उज्ज्वला योजनाओं से महिलाओं के लिए धुंआ मुक्त रसोई, उत्तर प्रदेश में 1.75 करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन, 36000 करोड रुपए से 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का ऋण मोचन, पीएम किसान सम्मन निधि से किसानों को प्रतिवर्ष रुपए 6000 की सहायता, उत्तर प्रदेश में 2.68 करोड़ किसानों को रुपए 68139 करोड़ हस्तांतरित। उन्होंने बताया कि सिंगल विंडो पोर्टल निवेश मित्र का संचालन उद्यमियों को 457 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध, आयुष्मान भारत से हर गरीब का मुफ्त इलाज उत्तर प्रदेश में 9 करोड़ से अधिक गरीबों को प्रति परिवार रुपए 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा, नोएडा (जेवर) में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी का निर्माण, चार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित एक निर्माणधीन, करके दिखाएं जो डबल इंजन की सरकार है वो, डबल इंजन की सरकार द्वारा 31000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का क्रियान्वयन, श्रेष्ठतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में अयोध्या धाम पुनःप्रतिष्ठित आदि योजनाओं को स्लाइड के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चन्दोला सहित अधिकारी, पदाधिकारी व आमजन मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights