स्वामी शुकदेवानंद कालेज में एनएसएस शिविर के छठे दिन “महिला सशक्तिकरण ” विषय पर कार्यक्रम हुआ

WhatsApp-Image-2024-02-28-at-19.12.53-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कालेज मे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय (विशेष शिविर) के छठवें दिन आज “महिला सशक्तिकरण ” विषय पर आयोजित किया गया। शिविर का प्रारंभ उन्नति टोली के द्वारा प्रार्थना, लक्ष्य गीत और योग के द्वारा किया गया। शिविर के कार्य सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने नारे लगाकर एवं स्लोगन व पोस्टर के साथ ‘ महिला सशक्तीकरण’ विषय पर अजीजगंज के ग्रामीणों को विभिन्न टोलियां के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप अवस्थी ने स्वयंसेवियों को अपने उद्बोधन में बताया कि”महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। ताकि उन्हें रोजगार, शिक्षा, आर्थिक तरक्की के बराबरी के मौके मिल सके, जिससे वह सामाजिक स्वतंत्रता और तरक्की प्राप्त कर सके। यह वह तरीका है, जिसके द्वारा महिलाएँ भी पुरुषों की तरह अपनी हर आकंक्षाओं को पूरा कर सके।इस अवसर पर आरती, कनिष्का गुप्ता, साक्षी अवस्थी, रोशनी प्रजापति, पूजा देवी, सौरभ सिंह, शिव मिश्रा, मुस्कान, आदि स्वयंसेवियों का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights