मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सोते समय चारपाई में लगी आग में वृध्द की जलकर मौत

April 15, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बचाते समय नाती भी झुलसा,पुलिस ने कराया पीएम 
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर मजरा में बीती बुधवार की रात एक वृद्ध की चारपाई पर सोते समय अचानक आग लग गई। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। जिसकी देररात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भर शव पीएम को भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी नेत्रपाल शाक्य (60) पुत्र
नत्थू लाल मौर्या जो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। जिन्होने अपने घर के सामने दूसरा नया मकान का निर्माण कराया था। बीती रात करीब आठ बजे उसी के बरामदे में पड़ी एक चारपाई पर सो रहे था। तभी अचानक उनकी चारपाई में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे भंयकर रुप धारण कर लिया। तभी सामने वाले पुराने घर से निकल रहे मृतक के नाती बंटी की नजर आग की लपटों पर पड़ी। उसने आनन-फानन में अपने शरीर पर कपड़ा डालकर उन्हे जलती हुई आग की लपटों के बीच से निकाला।
तब तक नेत्रपाल गंभीर रूप से झुलस गया था। साथ ही आग से बंटी भी मामूली तौर पर झुलस कर घायल हो गया। इसके बाद आनन-फानन में परिवार के लोग देशी इलाज कराने के लिए उघैती ले गए। जहां से उन्हे जिला अस्पताल ले गए। जहां देररात नेत्रपाल ने अपना दम तोड़ दिया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने उनके शव का पंचनामा भर पीएम कराया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights