यूपीसी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई,श्रद्धा सुमन अर्पित किए

WhatsApp Image 2026-01-30 at 4.50.31 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। यूपीसी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शांति, श्रद्धा और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


सभा की शुरुआत प्रार्थना एवं दो मिनट के मौन के साथ की गई, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई। इस विशेष सभा के माध्यम से विद्यार्थियों को इतिहास से जोड़ते हुए यह समझाया गया कि किस प्रकार गांधी जी के विचार आज भी हमारे जीवन में मार्गदर्शक हैं। शिक्षकों ने बच्चों को शांति, आपसी सद्भाव, नैतिक मूल्यों और देशप्रेम का महत्व समझाया। विद्यालय प्रशासन का उद्देश्य इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, संस्कार और ऐतिहासिक समझ विकसित करना है। सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights