हनुमत पूजन और गणेश स्थापना के साथ मुमुक्षु महोत्सव का शुभारंभ

WhatsApp-Image-2024-02-24-at-20.00.42
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। हनुमत पूजन और विघ्नहर्ता गणेश गौरी की स्थापना के साथ मुमुक्षु महोत्सव का आज शुभारंभ हो गया। सुबह आठ बजे पूजन प्रारंभ हुआ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरुण देवता और नवग्रह पूजन के साथ नवान्ह परायण का पाठ आरम्भ हुआ। यह पाठ तीन मार्च तक लगातार चलेगा। मुख्य यजमान के रुप में डा. आलोक कुमार सिंह ने किया। पूजन पंडित आदेश पाण्डे व पंडित धीरज मिश्रा ने संपन्न कराया। इस दौरान डा. अवनीश मिश्रा, डा. अनुराग अग्रवाल, सुयश सिन्हा, डा. शिशिर शुक्ला,डा.एस पी डबराल, चंदन गिरी गोस्वामी ,डॉ कविता भटनागर,डॉ श्रीकांत मिश्रा,डॉ संदीप दीक्षित, सर्वेश मिश्रा धांधू,शिवओम शर्मा,मंजीत कुमार सिंह, सत्यपाल आदि मौजूद रहे। नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने किया कथा स्थल का निरीक्षण, तैयारियों की ली जानकारीशाहजहांपुर। नवान्ह परायण के साथ आज से आरंभ मुमुक्षु महोत्सव के तहत कल 25 फरवरी (रविवार ) से आरंभ हो रही देश के प्रख्यात संत श्री विजय कौशल जी की रामकथा की मुमुक्षु आश्रम में वृहद स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। प्रशासन की ओर से आज नगर मजिस्ट्रेट पुष्पेन्द्र कुमार और सीओ सिटी वीएस वीर कुमार ने आज कथा स्थल का निरीक्षण किया। एस एस कालेज के सचिव डा. अवनीश कुमार मिश्रा ने उन्हें तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, कल निकलने वाली शोभायात्रा तथा पार्किंग की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान रवि बाजपेयी व रामनिवास गुप्ता भी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। मुमुक्षु महोत्सव में आमंत्रित देश के ख्यातिलब्ध संतों महात्माओं का आगमन मुमुक्षु आश्रम में आरंभ हो गया है। आज देर शाम शंकराचार्य अनंत श्री स्वामी वासुदेवानंद जी सरस्वती महाराज और श्री रामकथा व्यास संत श्री विजय कौशल जी महाराज, विदेह नंदनी शरण, सोही, बदायूँ तथा महामंडलेश्वर योगी राज स्वामी जयदेवानंद मुजफ्फरपुर, महामंडलेश्वर रामेश्वरा नंद जी महाराज, हरिद्वार,का आगमन आश्रम परिसर में हो गया। उनके शुभागमन पर मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्राचार्य डा. आर के आजाद,श्रीकांत मिश्रा, चंद्रभान त्रिपाठी, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पत्रकारों का होगा सम्मान शाहजहांपुर। मुमुक्षु महोत्सव के समापन पर आगामी तीन मार्च को मुमुक्षु आश्रम की ओर से रामजन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लेने वाले कारसेवको का सम्मान किया जाएगा। एस एस कालेज के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर रामजन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में अपनी लेखनी के माध्यम से आंदोलन को सहयोग करने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया जायेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights