मतदाताओं को दिलाई चार सूत्रीय शपथ

IMG-20210415-WA0067
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत मतदाता जागरण अभियान के अंतर्गत भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में जनपद बदायूँ के मतदाताओं को चार सूत्रीय शपथ दिलाने का अभियान गति पकड़ता जा रहा है।
सूचना कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर मतदाताओं को शिक्षित और ईमानदार प्रत्याशी को चुनने, दबाब और प्रलोभन में न आने, गाँव में परिवार सहित वास्तविक रूप से निवास करने वाले प्रत्याशियों का चुनाव करने की शपथ दिलाई गई साथ ही यह भी शपथ दिलाई गई कि महिला प्रतिनिधि के चुनाव की स्थिति में उसी महिला को चुना जाएगा जो अपने दायित्वों का निर्वहन करने में समर्थ हो।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


प्रत्येक सूचना कार्यकर्ता को कम से कम पचास मतदाताओं को शपथ दिलाने का लक्ष्य दिया गया है। कार्यक्रम की प्रदेश समन्वयक डॉ सुशील कुमार सिंह व जिला समन्वयक एम एच कादरी निरंतर निगरानी कर रहे हैं। 


आज मतदाता जागरण अभियान में प्रमुख रूप से रामगोपाल, शमसुल हसन, असद अहमद, अरएन्द्र पाल सिंह, वेदपाल सिंह, अजयपाल, नेत्रपाल, महेशचंद्र, वीरपाल, देवेश शंखधार, सतेंद्र सिंह, अखिलेश सोलंकी, भानु प्रताप सिंह, देवेंद्र शाक्य , कृष्णगोपाल आदि की सहभागिता रही। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights