किसान आंदोलन का वेस्ट यूपी में असर, ट्रेन हुई रद्द, पुलिस प्रशासन अलर्ट, दिल्ली की सीमा पर नाकेबंदी जारी

download-8-3
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मेरठ। किसान आंदोलन के चलते मेरठ जनपद में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मेरठ एक्सप्रेसवे समेत दिल्ली की सीमा पर जनपद की पुलिस की नाकेबंदी जारी है। हालांकि, किसानों के किसी भी संगठन ने अभी दिल्ली का रुख नहीं किया। भारतीय किसान यूनियन ने अभी दिल्ली जाने से इनकार किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन दिल्ली का रुख करेगी।उधर, किसान आंदोलन का असर परिवहन पर भी पड़ा है। रेलवे ने जालंधर से दिल्ली के बीच चलने वाली जालंधर इंटरसिटी सुपर को रद्द कर दिया है। रोडवेज की बसों को कश्मीरी गेट तक नहीं भेजा जा रहा है। आनंद विहार और सराय काले खां तक बसों का संचालन हुआ है। हरियाणा में मेरठ से करनाल जाने वाली बस को पानीपत से वापस भेज दिया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए मुजफ्फरनगर जिले में भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस किसान नेताओं की गतिविधियों की निगरानी कर रही है। अमृतसर जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन रद्द कर दी गई।  रोडवेज बसों पर भी आंदोलन का पड़ रहा असर। बुधवार को अमृतसर जाने वाली बस को अंबाला में रोक दिया गया। किसान संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार का रवैया बेहद निराशाजनक है।शामली जिले में किसान आंदोलन को लेकर कोई खास प्रभाव नहीं है। आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट है, लेकिन कोई भी स्थानीय संगठन इसमें शामिल नहीं है। जिस कारण यहां पर आंदोलन का कोई बड़ा प्रभाव नहीं दिख रहा। पुलिस ने कैराना में यमुना ब्रिज और बिडौली में यूपी-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। चेकिंग के बाद ही वाहनों को जाने दिया जा रहा है।सहारनपुर जिले में किसान आंदोलन को लेकर कोई खास प्रभाव नहीं है। आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट है, लेकिन कोई भी स्थानीय संगठन इसमें शामिल नहीं है। जिस कारण यहां पर आंदोलन का कोई बड़ा प्रभाव नहीं दिख रहा। हालांकि, आंदोलन के चलते पिछले दो दिनों से पंजाब जाने वाली रोडवेज बस अंबाला तक ही जा रही है। इसके अलावा जालंधर इंटरसिटी सुपर एक्सप्रेस रद्द है। जो सुबह सवा नौ बजे दिल्ली की तरफ जाती है और शाम को 6:20 बजे दिल्ली की तरफ से आती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights