मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बढ़ते मोटापे और कोलेस्ट्रॉल ने आपकी भी उड़ा रखी है नींद, तो इसे कंट्रोल करने के लिए ऐसे खाएं आंवला

February 1, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। आंवला सुपरफूड की कैटेगरी में शामिल है, क्योंकि इसमें सेहत के लिए कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं और सिर्फ सेहत ही नहीं आंवले को खाने से स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं भी दूर की जा सकती हैं। हालांकि आंवले का खाना इतना आसान नहीं होता, क्योंकि ये स्वाद में कसैला होता है, तो आप इसे चटनी, मुरबब्बे के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। वैसे एक और तरीका है आंवले को खाने का, जो स्वाद में भी जबरदस्त होता है और सेहत के लिए भी। ये है फर्मेंटेड आंवला। आंवले को फर्मेंट करने से इसमें मौजूद न्यूट्रिशन की मात्रा और ज्यादा बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इसे फर्मेंट करने का तरीका और साथ ही फायदे।  5- 6 आंवला को अच्छी तरह धो लें।  एक जार में लगभग दो गिलास पानी डालें। साथ ही 1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच सेंधा भी डाल दें।  सभी आंवले को बीच से एक चीरा लगा दें। पानी में डालकर जार को अच्छी तरह से बंद कर 12 घंटे के लिए छोड़ दें। तैयार है फर्मेंटेड आंवला खाने के लिए। आंवले में अच्छी-खासी मात्रा में फाइबर होता है, जो आंतों के सही फंक्शन और उसे हेल्दी रखने का काम करता है। फर्मेंट करने से आंवले में फाइबर के साथ ही प्रोबायोटिक के गुण भी बढ़ जाते हैं, जो आतों में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इससे पाचन दुरुस्त रहता है। कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसे समस्याएं परेशान नहीं करती।  आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाते हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों के होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। एंटीऑक्सीडेंट, फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाली डैमेजिंग को कम करते हैं। सर्दियों में तो खासतौर से आपको फर्मेंटेड आंवला खाना चाहिए। हार्ट से जुड़ी बीमारियों की सबसे बड़ी वजह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का जमा होना है। आंवले खाने से आर्टिरीज में जमा फैट कम होने लगता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से होता है, जिससे हार्ट ही नहीं, कई बीमारियों का खतरा टल जाता है। आंवला शरीर में जमे जिद्दी कोलेस्ट्रॉल के साथ ही फैट बर्निंग में भी बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है जिससे मोटापा तेजी से कम होने लगता है। इसके साथ ही आंवला शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को भी खींचकर बाहर निकालने में असरदार है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights