मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रिसाइडिंग ऑफ़िसर ने देशद्रोह किया है, उन्हें गिरफ़्तार किया जाना चाहिए : शफी अहमद

January 31, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के निर्देश एवं पश्चिमी युवा कांग्रेस अध्यक्ष पारस शुक्ला के आव्हान पर आज युवा कांग्रेस कोर्डिनेटर शफी अहमद के नेतृत्व में जिला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजवीर यादव के अध्यक्षता में जिला युवा कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ।
धरने में मुख्यातिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र कश्यप रहे इस अवसर पर मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा आजादी की लड़ाई में सबसे बड़ी मांग स्वराज की थी जिसका सबसे बेहतर जरिया लोकतंत्र है और सोचिए जिन हकों के लिए लोकतंत्र को अपनाया जाए और आपसे वही हक छीन लिए जाए तो? उन्होंने कहा चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव में लोकतंत्र को हत्या करने का प्रयास किया गया और इसी तरह के तरीके भाजपा सरकार अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए इस्तेमाल करती आ रही है जो कि लोकतंत्र पर प्रहार है, आपके मत के इस्तेमाल पर प्रहार है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा तानाशाही हकों को मारकर मजबूत रखी जाती है और आपका सबसे बड़ा हक, सरकार चुनने का हक मारने का हर संभव प्रयास अपनी तैयारियों के भाजपा करती हुई नजर आ रही है सूचना के अधिकार के साथ पहले खिलवाड़ किया, फिर चुनावों में धांधली की और इसी तरह अनेकों ऐसी योजनाएं लागू करना जो सीधा केवल और केवल लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार है केवल भाजपा ही कर सकती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर युवा कांग्रेस कोर्डिनेटर शफी अहमद ने कहा अभी वक्त है इस तानाशाह के रूप में बैठे लोकतंत्र के दुश्मनों को उखाड़ फेंकने का और अपने मत का, देश के विकास के लिए हर वर्ग चाहे वह किसान हो युवा हो या महिला के न्याय के लिए इस्तेमाल करने का। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने धांधली की है। इसकी वजह से ही उनका मेयर बना है। पीठासीन अधिकारी ने विपक्ष के वोटों पर मार्क लगाकर उन्हें अमान्य घोषित किया, जिसकी वजह से उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।”प्रिसाइडिंग ऑफ़िसर ने देशद्रोह किया है, उन्हें गिरफ़्तार किया जाना चाहिए. मुक़दमा चलना चाहिए. कार्रवाई की मांग करते है बल्कि हम उनकी गिरफ़्तारी की मांग करते है इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस राजवीर यादव ने कहा बीजेपी राम राज्य स्थापित करने का दावा करती है। यहां राम राज्य के नाम पर धोखाधड़ी की है। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी के इस रवैये को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी क्योंकि सबने देखा है कि किस तरह से मेयर चुनाव में धांधली करके चुनाव जीता गया है। इस मोके पर जिलाउपाध्यक्ष गौरव सिंह ने संचालन किया इस अवसर पर मुख्य रूप से बिसौली युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पूजा दिवाकर, सहसवान विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरवीर, बिल्सी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कमरुल हसन, जिला महासचिव बाबू चौधरी, शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान सूरी, आकिल अहमद, एससीएसती जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, युवा कांग्रेस नेता जमशेद तुर्क, युवा कांग्रेस नेता विरेश सिंह, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights