शिप्रा पाठक की राम जानकी पद यात्रा के महाराष्ट्र पहुंचने पर वन एव फिल्म संस्कृति मंत्री ने किया स्वागत

WhatsApp-Image-2024-01-31-at-18.57.05-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मुंबई। अयोध्या से रामेश्वरम तक पद यात्रा पर निकलीं वाटर वूमन शिप्रा पाठक के महाराष्ट्र पहुंचने पर महाराष्ट्र प्रदेश के वन एवम फिल्म संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने भव्य स्वागत किया।इस दौरान वन मंत्री ने शिप्रा पाठक की पद यात्रा की सराहना करते हुए ट्विटर पर भी प्रेरणादायक होने का संदेश प्रेषित किया है।वन मंत्री ने नदियों के किनारों को हरा भरा करने के संकल्प के साथ राम जानकी वन गमन मार्ग पर राम जानकी वाटिका लगाने के शिप्रा पाठक के प्रयास जनकल्याण के लिए लिए हैं।यह प्रयास आने वाली पीढ़ी के लिए जहां जीवनदान बनकर उभरेंगे वहीं आज के समाज में राम जानकी के अध्यात्म को भी आमजन तक प्रसारित करने का काम करेंगे।उन्होंने कहा बड़ती जनसंख्या और पर्यावरण प्रदूषण भारत की दो बड़ी समस्याएं हैं जिनका सामना करने के लिए सरकार शिप्रा पाठक जैसे प्रकृति प्रेमियों के सहयोग की आवश्यकता है जो अध्यात्म जागरण से पर्यावरण जागरण कर सकें।उन्होंने कहा मैं जग्गी वासुदेव,रामदेव, श्री श्री रविशंकर और शिप्रा पाठक जैसे लोगों को एक धरातल पर लाकर काम करने का प्रयास करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शिप्रा पाठक ने वन एवम फिल्म संस्कृति मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अयोध्या से चलकर महाराष्ट्र पहुंचने पर आपके द्वारा पद यात्रा में दिए गए समय से आपका प्रकृति प्रेम स्वयं प्रदर्शित हो रहा है।शिप्रा पाठक ने मंत्री जी से पद यात्रा की समाप्ति के बाद वीर शिवाजी की भूमि महाराष्ट्र में पड़ने वाले राम जानकी वन गमन पथ पर मुख्य स्थानों राम जानकी वन वाटिका की स्थापना यहीं से प्रारंभ कराने का निवेदन किया।

इस प्रकल्प की पूरी कार्ययोजना उनकी पंचतत्व संस्था के पास है।इस कार्योजना के तहत मध्य प्रदेश के अमरकंटक से एवम उत्तराखंड के बद्रीनाथ से विलुप्त होते हुए औषधीय पौधे रोपित किए जायेंगे।जिससे विलुप्त होती हुई जड़ी बूटियों का संरक्षण भी होगा तथा उसके साथ साथ पर्यावरण के लिए भी जीवनदान देने वाले भी पौधे लगाए जायेंगे।इस मौके पर नाशिक विधायक देवयानी फरांदे ने भी शिप्रा पाठक का स्वागत किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी एवम रामभक्त उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights