मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेस की ब्लाक स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा शहर में निकाली गई,जगह जगह भव्य स्वागत

January 30, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रांतीय आह्वान पर जनपद में चल रही ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा का आज ब्लॉकों से आई हुई यात्रा परशुराम स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुँची ।वहां से कांग्रेसजन यात्रा निकलते हुए गांधी ग्राउंड स्थित गांधी प्रतिमा पर मालार्पण कर रामधुन गया गया उसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने समस्त कांग्रेसियों को प्रमाण पत्र देकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया इस । अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जनपद में चल रही ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा सफलतापूर्वक समान सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से हुआ है। कार्यकर्ताओ की मेहनत को देखकर उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए। इसलिए जिला कांग्रेस कमेटी ने सम्मानित करने का फैसला लिया और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मणिपुर 9 महीने से हिंसा की आग में जल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री को राज्य का दौरा करने का समय नहीं मिल रहा. राहुल गांधी ने एक बार फिर ओबीसी का मुद्दा उठाया और कांग्रेस की सरकार बनने पर जाति जनगणना कराने की बात कही. उन्होंने कहा, पूरा देश जानता है कि भारत में सबसे बड़ी आबादी ओबीसी की है. उसके बाद दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय का नंबर आता है. मैं ओबीसी समुदाय को बताना चाहता हूं कि केंद्र सरकार को 90 आईएएस अधिकारी चला रहे हैं. वे केंद्रीय बजट को नियंत्रित करते हैं. मैं बिहार में ओबीसी समुदाय को बताना चाहता हूं कि 90 अधिकारियों में से केवल 3 ओबीसी हैं और इस प्रकार ओबीसी के लिए बहुत कम पैसा आवंटित किया गया है.। इसीलिए हमने इस दिशा में एक क्रांतिकारी कदम की बात कही है. भारत को अब पता होना चाहिए कि देश में ओबीसी दलितों की सही आबादी कितनी है.इसलिए हम भारत में जाति जनगणना चाहते हैं।

प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, रजनी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश तभी तरक्की करेगा, जब एक श्रमिक को भी वही सम्मान मिलेगा, जितना सम्मान किसी उद्योगपति को मिलता है. इसी लक्ष्य के लिए हम न्याय की महायात्रा निकाल रहे हैं. जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष माधवी साहू ने कहा ‘पिछले साल राहुल गाँधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी. लोगों ने राहुल गांधी से पूछा कि इस यात्रा का लक्ष्य क्या है और इसे आप पैदल क्यों कर रहे हैं? राहुल गांधी ने कहा देश में BJP-RSS की विचारधारा ने हिंसा और नफरत फैला रखी है. इसलिए हमने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए यह यात्रा निकाली. हिन्दुस्तान की राजनीति पर इस यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा था’. जिला उपाध्यक्ष प्रवक्ता प्रदीप सिंह, जिलाउपाध्यक्ष गौरव सिंह, सोमेंद्र यादव, विरेश तोमर, सुरेश सिंह चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह, शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान, आकिल, ने कहा कि बीजेपी ने देश के सामने नफरत और हिंसा की विचारधारा रखी है. उसके खिलाफ हम मोहब्बत की विचारधारा लेकर आए हैं. नफरत को नफरत नहीं काट सकतीए नफरत को सिर्फ मोहब्बत से ही खत्म किया जा सकता है. एक तरफ BJP-RSS के लोग नफरत से देश को बांटने की बात करते हैं. वहीं दूसरी तरफ हम मोहब्बत की बात करते हैं. जिला सचिव फरहान हुसैन, अनिप पाठक, यूसुफ ने कहा, ‘कल नीतीश कुमार के विश्वासघात के बाद किशनगंज के लोग राहुल गांधी और यात्रा का भव्य स्वागत कर रहे हैं. हमने नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया था लेकिन वह गिरगिट निकले’. इस अवसर पर मीणा शाक्य, जहाँगीर मिया अमरोही, नेत्रपाल, इखलास हुसेन, ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर से मोरध्वज राजपूत, ब्लॉक जगत से सोनपाल सिंह, ब्लॉक वजीरगंज से नरेंद्र सिंह, ब्लॉक बिसौली से देवेंद्र सिंह, ब्लॉक आसफपुर से नरेश पाल यादव, ब्लॉक अंबियापुर से सुखवीर सिंह, ब्लॉक दहगवां से राजवीर सिंह, ब्लॉक उझानी से धर्मपाल सिंह, ब्लॉक कादरचौक से ओमवीर शाक्य, ब्लॉक उसावां से सुशील कश्यप, ब्लॉक इस्लामनगर से दिनेश कुमार पाल व ब्लॉक दातागंज से अजहर हुसेन, कल्लू प्रधान आदि मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights