उझानी।नगर में एक खोखे के पास खड़ी बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गये।बाइक नदारद पाकर बाइक स्वामी ने बाइक को तलाश किया जब बाइक का कुछ पता न चला तो थकहार कर बाइक चोरी की तहरीर अज्ञात चोर के खिलाफ दी है।
शनिवार को नगर के मौहल्ला गंज शहीदां निवासी आजाद पुत्र ताराचन्द्र ने बताया उसका पुरानी अनाज मंडी में पेंटिंग का खोखा है।सात अप्रैल को वह अपने पेंटिंग खोखा पर गया था।बाइक एच.एफ. डीलक्स उसने खोखे के पास खडी कर दी थी जब वह अपने खोखे से कहीं काम से गया था तभी अज्ञात चोर उसकी बाइक चुरा ले गया।बाइक नदारद पाकर उसके होश उड़ गये और बाइक को हर जगह तलाश किया पर बाइक का कुछ पता न चला।थकहार कर बाइक स्वामी आजाद ने पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है।