धर्मनगरी वाराणसी में एक बार फिर अब बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश पर पूरी तरह से लगी रोक

kashi-vishwanath-temple_650x400_71462270857
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

वाराणसी। एक बार फिर कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ी है. इस बार भी धीरे-धीरे मंदिरों और मठों पर भी इसका असर पड़ना शुरू हो गया है. पूरी दुनिया में आस्था के केंद्र काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दरबार में भी कोरोना को लेकर कई प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. अब बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. यानी न तो आप गर्भगृह के अंदर जा पाएंगे और न ही शिवलिंग को स्पर्श कर पाएंगे.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मंदिर प्रशासन की तरफ से गर्भगृह के बाहर ही अरघा लगा दिया गया है, जहां से आपका जल बाबा को अर्पित हो जाएगा. सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक सिर्फ झांकी दर्शन होगा. शिवलिंग का स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा. तड़के होने वाली मंगला आरती में भी भक्तों के प्रवेश पर रोक लग गई है. मंगला आरती के टिकट की बुकिंग अगले आदेश तक बंद कर दी गई है. बता दें कि हर रोज सैकड़ों भक्त बाबा दरबार पहुंचते हैं और दर्शन करते हैं. भक्तों की चाह सबसे ज्यादा मंगला आरती को लेकर होती है.

संकट मोचन अंदिर में नहीं मिलेगा चरणामृत

वहीं विश्वनाथ मंदिर के अलावा संकट मोचन मंदिर में भी कोरोना के बढ़ते आंकड़ों का असर पड़ा है. यहां भी प्रसाद के रूप में मिलने वाला चरणामृत अब नहीं मिलेगा. यही नहीं, यहां चढ़ने वाली फूल-मालाओं को भी अलग से निर्देश जारी किए गए हैं. संकट मोचन में माला फूल टोकरी में रखना होगा जो कि हर 4 घंटे में हनुमानजी को अर्पित होंगे. संकट मोचन में सुबह और रात की आरती में सिर्फ मंदिर के लोग ही शामिल होंगे.
डीएम भी पड़े बीमार

बता दें कि शुक्रवार को 929 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद वाराणसी में अब तक एक दिन में मिलने मरीजों का पिछला रिकार्ड टूट गया है. शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई. कुल मरीजों की संख्या 27 हजार को पार कर गई. बढ़ते संक्रमण के बीच वाराणसी के डीएम कौशलराज शर्मा भी बीमार हो गए हैं. वे सीएम की समीक्षा बैठक में भी नहीं पहुंचे. चर्चा है कि वो पॉजीटिव हैं. हालांकि इस बारे में उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights