अधिकतर इलाकों में AQI 300 पार, अगले तीन दिन सासों पर संकट; NCR में यहां की वायु स्वच्छ

download-5-8
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। राजधानी में हवा की गति बढ़ने व दिशा बदलने से प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार दर्ज किया है। शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 340 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। इसमें गुरुवार के मुकाबले आठ सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही धुंध के साथ घना कोहरा देखने को मिला। दिन के समय हल्की धूप खिली। 27 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा। तीन इलाकों में खराब व एक इलाके में हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार तक यही स्थिति बनी रहेगी। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शुक्रवार को औसतन चार से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा ओर से चली। वहीं, शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। गति चार से आठ किमी रहने के आसार है। सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति चार से दस किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक 27 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें जहांगीरपुरी में 391 एक्यूआई रहा। आनंद विहार में 388, नेहरू नगर में 387, पूसा में 381, विवेक विहार में 380 व मुंडका में 379 सूचकांक दर्ज किया गया। तीन इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। नजफगढ़ में 294, डीटीयू में 264, दिलशाद गार्डन में 250 व एक इलाके लोधी रोड़ में 107 मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 237 रहा, यह खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 322, गाजियाबाद में 309, नोएडा में 298 व फरीदाबाद में 263 एक्यूआई दर्ज किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights