अयोध्या में विराजेंगे श्रीराम, नाथनगरी के मंदिरों में होगा मंगलगान, शहरवासी मनाएंगे दिवाली

download-12
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर नाथनगरी बरेली के मंदिरों में भी विविध कार्यक्रम होंगे। नाथ मंदिरों में अभी से इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। कहीं भजन-कीर्तन होंगे तो कहीं रामचरित मानस की चौपाइयां गूंजेंगी। व्यापारी व आम शहरी इस दिन दिवाली मनाएंगे।जोगी नवादा स्थित श्री वनखंडीनाथ मंदिर के संरक्षक हरि ओम राठौर ने बताया कि 22 जनवरी को हवन-पूजन होगा और दिवाली मनाई जाएगी। शाम को 5100 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। शाम सात बजे से घर-घर प्रसाद पहुंचाया जाएगा। रात आठ बजे से आतिशबाजी होगी। मंदिर की गोशाला की गायों को तिलक लगाकर माला पहनाया जाएगा। प्रेमनगर स्थित बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में 17 जनवरी से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। मंदिर परिसर और बाहर भव्य सजावट होगी। मंदिर में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन होंगे। मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव अवतार अग्रवाल ने बताया कि 20 से 21 जनवरी तक रामचरितमानस का अखंड पाठ होगा और 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे महाआरती होगी। श्यामगंज स्थित शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि 20 से 21 जनवरी तक रामचरित मानस का अखंड पाठ होगा। इसी दिन शाम को छह बजे से श्याम गुणगान होगा। अगले दिन 22 जनवरी को सुबह हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।प्रेमनगर की शिव शक्ति एस्टेट कॉलोनी स्थित श्री शिव-शक्ति मंदिर में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। मुकेश अग्रवाल ने बताया कि पूरी कॉलोनी को सजाया जाएगा और प्रत्येक घर में शाम 7:30 बजे दीपक जलाए जाएंगे। सभी कॉलोनीवासी मंदिर में इकट्ठा होकर 501 दीपक जलाएंगे। आतिशबाजी के बाद भजन संध्या और प्रसाद वितरण होगा। पंकज अग्रवाल ने कहा कि 500 साल बाद भगवान श्रीराम अपने भव्य घर में आ रहे हैं, इसलिए ये उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह है। लोगों के पास संदेश पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रामदूत बनकर घर-घर जा रहे हैं। यह कार्यक्रम पूजित अक्षत अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। इसमें बुधवार को संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत के नेतृत्व में महापौर उमेश गौतम, शिवानंद महाराज, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, पवन अरोड़ा, धर्म प्रकाश रस्तोगी, लवलीन कपूर, धर्म प्रकाश रस्तोगी की उपस्थिति में श्रीराम रथ का उद्घाटन संघ कार्यालय केशव कृपा पर हुआ।  इसी क्रम में राम भक्तों की टोली आलोक नगर क्षेत्र में भ्रमण करती हुई प्रत्येक हिंदू के घर-घर पहुंची। राम भक्तों की टोली में गजेंद्र सिंह चौहान, विजय महाराज, कमलेश वर्मा, दीपक सक्सेना, श्याम पंडित, प्रमोद नेगी, गोपी दास आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights