किसान को गोली मारकर किया घायल, मुकदमा दर्ज

2659
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के भदरौल मार्ग पर गांव जा रहे किसान को दो लोगों ने गोली मार दी जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल किसान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और हमलावरो की तलाश में सरगर्मी से जुटी है। बुधवार की रात साढ़े आठ बजे के समीप थाना उझानी क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी का रहने वाला वहोरन सिंह (32) पुत्र सियाराम अपने 8 वर्षीय बेटे सूरज के साथ ट्रैक्टर – ट्रॉली द्वारा उझानी की नवीन मंडी समिति में आलू बेचकर ट्रैक्टर – ट्रॉली द्वारा अपने गांव वापस जा रहा था। बताया जाता है जैसे ही वह थाना क्षेत्र के भदरौल मार्ग पर गांव पटपरागंज के समीप पहुंचा तभी ट्रॉली पर दो लोग पीछे से चढ़ गए जिसमें एक व्यक्ति ने ट्रेक्टर चला रहे किसान वहोरन सिंह को पीछे से गोली मार दी । गोली किसान की कमर में लगकर पार हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसका बेटा बाल – बाल बच गया। बेटे की चीख पुकार पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलने पर उझानी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार व सीओ शक्ति सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल किसान को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया वहीं घायल किसान बहोरन सिंह की पत्नी रुबी ने गोली मारने वाले गांव के ही रहने वाले चरन सिंह व राजपाल के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights