एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज ने तीनों वर्गों में जीती कुश्ती प्रतियोगिताअंडर-14, 17 और 19 में विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते सर्वाधिक स्वर्ण पदक

WhatsApp Image 2026-08-14 at 5.38.23 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शुक्रवार को एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के तत्वावधान में एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जनपद के सात विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। तीनों आयु वर्गों में एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज चैंपियन रहा और उसके खिलाड़ियों ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीते।
अंडर-14 वर्ग में 10, अंडर-17 में 29 और अंडर-19 में नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी, क्रीड़ा सचिव डॉ. नीरज कुमार, सह सचिव डॉ. अजीत सिंह, फिजिकल हेड डॉ. संदीप चौधरी और रामप्रीत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर किया।
एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक शाहिद रजा ने बताया कि अंडर-14 फ्रीस्टाइल कुश्ती में विद्यालय के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण पदक हासिल किए। अंडर-17 फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको-रोमन में कुल 17 पदक, जबकि अंडर-19 फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको-रोमन में 10 स्वर्ण पदक खिलाड़ियों ने जीते।प्रतियोगिता के आयोजन में कुश्ती कोच कृष्णाकांत यादव, नवीन बालियान, योगेंद्र सिंह, उत्तरा कुमार, डॉ. मेहदी हसन, अशफाक अली और डॉ. इमरान आलम ने सहयोग किया। सभी विद्यालयों से आए खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।अब 20 सितंबर को मंडलीय प्रतियोगिता होगी, जिसमें बरेली के साथ पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मंडलीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी गोरखपुर में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights