उझानी। हरियाली तीज के पावन अवसर पर देवनागरी इंटर कॉलेज, उझानी में छात्राओं के लिए आकर्षक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुंदर एवं कलात्मक मेहंदी डिजाइनों का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय की शिक्षिकाओं साक्षी चतुर्वेदी, दिशा तोमर, श्रेया, रचना राठौर एवं दुर्गा मैडम का विशेष सहयोग रहा। सभी शिक्षिकाओं ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. एम. शर्मा ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन की बात कही।कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।