मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर बदायूं में भावपूर्ण कार्यक्रम, विभाजन की पीड़ा को किया स्मरण

August 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं :- विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर बदायूं क्लब, बदायूं में विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले लाखों लोगों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया तथा कार्यक्रम के अंतर्गत विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन, जिला संगोष्ठी, विभाजन से प्रभावित नागरिकों का सम्मान तथा मौन जुलूस का आयोजन कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बरेली पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता,सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, सीडीओ श्रीमती गामनी सिंगल जी जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ विभाजन की विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हुआ। प्रदर्शनी में विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा, संघर्ष और असंख्य लोगों के बलिदान से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन की भयावह त्रासदी को करीब से समझा।केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें उन सभी पुण्यात्माओं के बलिदान और पीड़ा को स्मरण करने का अवसर देता है, जिन्होंने विभाजन की त्रासदी को झेला। आगे कहा इतिहास हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। हमें अपने अतीत से सीख लेकर मजबूत और एकजुट भारत के निर्माण के लिए आगे बढ़ना है।पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा विभाजन की त्रासदी को केवल इतिहास की घटना मानकर भूलना नहीं चाहिए। उस दौर में लाखों परिवारों ने असहनीय पीड़ा झेली और अपना घर, संपत्ति तथा अपनों को खोया। आगे कहा स्मृति दिवस का उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि इतिहास की सच्चाई को याद करते हुए आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का महत्व समझाना है।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा विभाजन की विभीषिका ने देश और समाज को गहरी पीड़ा दी। यह दिवस हमें उन सभी बलिदानियों और पीड़ित परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर देता है। आगे कहा सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और राष्ट्रीय एकता ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि देश की एकता और अखंडता को सदैव सर्वोपरि रखेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि विभाजन के समय देशवासियों ने जिस पीड़ा और संघर्ष का सामना किया, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज आवश्यकता है, कि युवा पीढ़ी को इतिहास की इन घटनाओं से अवगत कराया जाए, ताकि वे राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के महत्व को समझ सकें।

प्रभावित नागरिकों तथा उनके परिवारजनों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विभाजन की विभीषिका से प्रभावित नागरिकों एवं उनके परिवारों में वीरेंद्र डिंगड़ा, अशोक खुराना, डीके चड्डा, हरशरण कपूर, जगदीश लाल ग्रोवर, सुरेंद्र दुआ, इंद्रा अरोड़ा, सुमन कपूर, कृष्ण लाल, नरेश, निर्मल वत्रा, सतेंद्र दुआ, हरनाम दास डिंगड़ा, ओमप्रकाश डिंगड़ा, नन्द किशोर लोगानी, नारायण दास डिंगड़ा सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके अनुभवों और संघर्षों को सम्मानपूर्वक सुना गया तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

बदायूं क्लब से परशुराम चौक तक निकला मौन जुलूस

कार्यक्रम के अंत में विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले सभी पुण्यात्माओं की स्मृति में बदायूं क्लब से परशुराम चौक तक मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बरेली पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, मधु चंद्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल रहे। सभी ने मौन रहकर विभाजन के दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मंच का संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने किया।

इस अवसर पर डॉ अक्षत अशेष, प्रदीप गुप्ता, दुष्यंत रघुवंशी, जोगेंद्र सिंह पटेल, नेकपाल कश्यप, दुर्गेश वार्ष्णेय, अमित पाठक, आशीष शाक्य, अनिल सिंह, अजय तोमर, आरती कश्यप, अमिता उपाध्याय, रचना शंखधार, शिवम सिंह, जितेंद्र सोनकर, अमित कुमार सिंह, अचल शर्मा, धीरज पटेल, बंटू पाठक, गुलशन प्रताप सिंह, गोपाल शर्मा, रचित साहू अनुभव उपाध्याय तथा पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights