बदायूं। उत्तर प्रदेश की मुक्केबाजी टीम में चयनित होने पर एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज की छात्रा एवं नगला शर्की निवासी मानसी पटेल तथा उनके कोच एवं दास कॉलेज के सहायक आचार्य प्रिंस विशाल दीक्षित का पतंजलि योग समिति द्वारा सम्मान किया गया।मानसी पटेल ने वाराणसी में आयोजित मुक्केबाजी चयन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम में अपना स्थान बनाया है। वह आगामी BFI Elite पुरुष एवं महिला Open Boxing Championship–2026 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 17 से 23 अगस्त 2026 तक इंदिरा स्टेडियम, नाहन, हिमाचल प्रदेश में आयोजित की जाएगी।मानसी की इस उपलब्धि में उनके कोच प्रिंस विशाल दीक्षित के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रिंस विशाल दीक्षित स्वयं राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज रह चुके हैं तथा लंबे समय से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में दास कॉलेज के कई मुक्केबाज विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।सम्मान समारोह में पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों ने मानसी पटेल एवं प्रिंस विशाल दीक्षित को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मानसी का राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना जिले और महाविद्यालय दोनों के लिए गौरव का विषय है।इस अवसर पर प्रिंस विशाल दीक्षित ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत को समाज और संस्थाओं से मिलने वाला सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने पतंजलि योग समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानसी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।वहीं मानसी पटेल ने सम्मान के लिए पतंजलि योग समिति का आभार व्यक्त किया और कहा कि माता-पिता, परिवार, महाविद्यालय तथा उनके कोच प्रिंस विशाल दीक्षित के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर रेनू गुप्ता, उषा पाल, लवली चौहान, संध्या यादव ,महेश्वरी देवी, अनुपम, भीमसेनसागर, डॉक्टर आरपी सिंह ,गिरधारी सिंह राठौर, प्रदीप राठौर, रजनीश पटेल, गुड्डू सिंह ,अमरेश कुमार ,उपदेश कुमार ,संजीव चौहान, आवेश पाल सिंह ,सतीश चंद्र ,महेंद्र पाल सिंह ,सुनीता गुप्ता, दीक्षा कश्यप , आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।
मानसी पटेल एवं कोच प्रिंस विशाल दीक्षित का पतंजलि योग समिति ने किया सम्मान

0 views

























































































