बरेली। मानव सेवा क्लब द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक तिरंगा यात्रा द्वारिकपुरम से हार्टमैन पुल तक क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा के नेतृत्व में भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे लगाते हुई पहुंची। यात्रा का प्रारंभ प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा से पहले सभी लोगों को तिरंगा का वितरण किया गया। कैप्टन जसवंत सिंह और सूबेदार जी.एस. मेहरा को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया। तिरंगा यात्रा में अरुणा सिन्हा, मुकेश कुमार सक्सेना,राजेश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, डा. प्रणव गौतम,राजेन्द्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा,शोभा सक्सेना,मोनिका अग्रवाल, मीरा मोहन,सुधीर मोहन,अनिल सक्सेना, गंगा राम पाल, विजय कपूर, अंकिता शुक्ला, श्वेता शर्मा ,किरन, कमलेश, पूनम, वीना गंगवार,नीतू गंगवार,रमा रानी,शिवानी शर्मा, रीना गंगवार, करुणा शंकर सहित सैकड़ों लोगों ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। सभी का आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने जताया।