ओवर ब्रिज से गुज रही बस के चालक को हार्ट अटैक आने से कुचलकर चार लोगों की मौत हो गई

download-1-10
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बुलंदशहर। जनपद गौतमबुद्ध नगर के दनकौर स्टेशन के रेलवे ओवर ब्रिज से गुज रही बस के चालक को हार्ट अटैक आने से कुचलकर चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक युवक की शिनाख्त सुनील अहेरिया (27) निवासी गांव धामनी थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई। बताया गया कि सुनील गांव रिवाड़ा में मोबाइल की दुकान करता है। बुधवार सुबह मोबाइल का सामन लेने नोएडा गया था। उसके तीन बच्चे हैं। एक ढाई वर्षीय पुत्र और एक साल की दो जुड़वा बेटी है। उसके पिता जसवंत की कुछ समय पूर्व खेत पर पानी लगाते समय करंट से मौत हो गई। मृतकों में सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव भराना निवासी करन खटाना भी शामिल है। करन की मौत की सूचना से उसके गांव में शोक छा गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक करन खटाना (24) के माता पिता की मौत हो चुकी है। माता पिता की मौत के बाद से वह दनकौर क्षेत्र के गांव अस्तौली में अपनी बहन रेखा के पास रह रहा था। वह मंडी श्याम नगर स्थित कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।हादसे के समय वह बाइक से फ्लाईओवर पर जा रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित बस की चपेट में आने से कुचल गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पाल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक का दादरी के पास गांव से रिश्ता भी तय हो गया था। गांव निवासी प्रदीप खटना, संजय, सुशील नागर आदि ने बताया कि करन बहुत ही होनहार और व्यवहार कुशल था। करन की मौत से गांव के लोग दुखी है। ग्रेटर नोएडा में उप्र परिवहन निगम की बस के चालक को हार्ट अटैक आने से बेकाबू हुई बस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। संबंधित बस बुलंदशहर डिपो की है और अनुबंध पर संचालित हो रही है। बस का संचालन प्रतिदिन अनूपशहर से नोएडा 37 के लिए होता है। बुधवार को सुबह बस चालक 25 वर्षीय बसरुद्दीन निवासी चिट्टा यात्रियों को लेकर अनूपशहर से नोएडा गया था। बस संचालक रूकमुद्दीन ने बताया कि नोएडा से वापस लौटते समय दोपहर करीब 12:20 पर दनकोर रेलवे स्टेशन के पास पुल से उतरते समय बस चालक बेहोश हो गया। चालक के बेहोश हो जाने से बस अनियंत्रित हो गई। ऐसे में घटना हो गई। बस को 2014 में अनुबंध कराया था। बस को छोटा भाई पिछले आठ वर्षों से संचालित करता आ रहा है। समय-समय पर मेडिकल जांच भी कराई जाती है। भाई को कोई भी बीमारी नहीं थी। कोई यात्री मिर्गी का दौरा पड़ना बता रहा है तो कोई हार्ट अटैक आने की बात कह रहा है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि बस अनुबंध की है और बस चालक के मिर्गी का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। यदि चालक ने बीमारी होना छुपाया है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights