सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया पिता को याद कर भावुक हुए सांसद वरुण गांधी

download-19
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने पिता संजय गांधी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को भावुक पोस्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें संजय गांधी लोगों के बीच नजर आ रहे हैं। वरुण गांधी ने लिखा कि वह (संजय गांधी) असाधारण शक्ति, दूरदर्शिता और जीवटता वाले व्यक्ति थे। बता दें कि संजय गांधी का 14 दिसंबर 1946 में जन्म हुआ था। 23 जून 1980 को उनका निधन हो गया था।  पिता के 77वें जन्मदिन पर वरुण गांधी ने भावुक पोस्ट कर लिखा, ‘मेरे पिता की मृत्यु तब हो गई जब वो महज 33 वर्ष के थे। वह एक असाधारण शक्ति, दूरदर्शिता और जीवटता वाले व्यक्ति थे। आज, उनकी 77वीं जयंती है। मैं मातृभूमि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सलाम करता हूं और भारत को उनके सपनों का देश बनाने के लिए उनके अटूट समर्पण और अथक प्रयासों को सलाम करता हूं। और मैं उनके अधूरे मिशन को हासिल करने का प्रयास करने का संकल्प लेता हूं…जय हिंद जय भारत’। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights