मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

बदायूँ के पोस्टमॉर्टम हाउस से मानव अंगों की तस्करी मामले में दो सरकारी डॉक्टर गिरफ्तार

December 13, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। थाना सिविल लाईन पुलिस ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादरचौक के डा0 मौ0 उवैश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह डॉक्टर थाना गंडडुडवारा जनपद कासगंज का निवासी है।। पुलिस ने दूसरे डा0 मौ0 आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह डॉक्टर जिला अस्पताल के टीवी क्लीनिक में तैनात है। यह मौ0 जगतपुर नई बस्ती निकट साबरी मस्जिद थाना बरादरी जनपद बरेली का निवासी है। यह दोनों डॉक्टर अलापुर थाने के गांव कुतरई निवासी मृतक नवविवाहिता पूजा का प्रथम बार पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में शामिल थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आपको बता दे कि अलापुर थाने के गांव कुतरई निवासी मृतक पूजा के भाई राजकुमार ने बहन की डेडबॉडी से पोस्टमॉर्टम के दौरान दोनों आंखे गायब होने पर थाना सिविल लाईन में इन डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।। राजकुमार ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट कहा था कि पोस्टमार्टम गृह पर बहन पूजा के पोस्टमार्टम के दौरान पोस्टमार्टम डाक्टर व टीम द्वारा मृतका पूजा की आँख निकालकर गायब कर दी गई। थाना सिविल लाईन ने मु0अ0स0 659/23 धारा 2(J) व 11,18(1) 18(3) मानव अंग और ऊतक प्रतिरोपण अधिनियम 1994 व 297 भादवि पंजीकृत किया। कोतवाली सिविल लाईन पुलिस ने महिला की डेडबॉडी से आंखे निकालने के आरोपी डा0 मौ0 उवैश निवासी गंजडुडवारा थाना गंडडुडवारा जनपद कासगंज हाल सीएचसी कादरचौक।

डा0 मौ0 आरिफ हुसैन निवासी मौ0 जगतपुर नई बस्ती निकट साबरी मस्जिद थाना बरादरी जनपद बरेली हाल टी0वी0 क्लीनिक जिला अस्पताल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आज 10 से 12 सरकारी डॉक्टर डीएम से मिले और उन्होंने एक ज्ञापन डीएम मनोज कुमार को दिया और उन्होंने कहा कि कोई भी डॉक्टर आंखें नहीं निकाल सकता। उन पर जो धाराएं लगाई गई है कुसंगत हैं क्योंकि कोई भी सरकारी डॉक्टर या फार्मासिस्ट मानव अंगों की तस्करी नहीं कर सकता ।मानव अंगों की तस्करी की जो धारा लगाई गई है वह गलत है। सरकारी डॉक्टरों ने डीएम से फार्मासिस्ट का बचाव करते हुए धाराएं हटाने की मांग की है। दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी से सरकारी डॉक्टर भड़क गए है। सरकारी डॉक्टर आंदोलन का मन बना रहे है,तो दूसरी ओर पुलिस प्रशसन औऱ जिला प्रशासन की इस कार्रवाई पर जनता खुश है और तारीफ कर रही है।

बदायूँ से अजय पाठक औऱ सौरभ शंखधार की रिपोर्ट

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights