बाल गृह (शिशु) में बच्चों के साथ केवीएस की छात्रा अक्सा फातिमा ने मनाया बर्थडे

WhatsApp-Image-2023-12-13-at-20.04.55
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शायर शमसुद्दीन शम्स की पुत्री अक्सा फातिमा ने आज बाल गृह शिशु में जाकर वहां मौजूद बच्चो के साथ अपना जन्मदिन केक काट कर मनाया। अक्सा फातिमा केंद्रीय विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा है। अक्सा फातिमा ने आदर्श नगर स्थित बाल गृह शिशु पहुंचकर बच्चो के साथ केक काटकर बर्थडे सेलीब्रेट किया। अक्सा फातिमा ने केक काटकर नन्हें मुन्ने बच्चो के साथ खुशियां बांटी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर बर्थडे गर्ल अक्सा फातिमा ने बाल गृह के बच्चो को कॉपी, पेंसिल, रबर बिस्किट व अन्य खाने पीने की चीज़े वितरित की। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनती थी। शमसुद्दीन शम्स ने कहा कि यहां आकर इन बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिल को एक अलग ही सुकून मिला। उन्होंने आइंदा भी इन बच्चो के साथ खुशियां बांटने का वायदा किया। इस अवसर पर बदर उद्दीन, बाल गृह (शिशु) बदायूं अधीक्षक आदित्य वर्मा, जयवीर सिंह, पूनम यादव, लता सक्सेना, प्रतिभा सक्सेना, रिंकी, कौशल्या, शौर्य पाल आदि स्टाफ सहित सभी बच्चे मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights