बन्द मकान से नकदी व जेवर चोरी, दी तहरीर

download-16
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बन्द पड़े मकान से अज्ञात चोर घर में रखी हजारों की नकदी समेत सोने, चाँदी के आभूषण व बर्तन चोरी कर फरार हो गए जिसकी गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना उझानी क्षेत्र के गांव अढौली के रहने वाले जगदीश पुत्र हीरालाल ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 5 दिसंबर की रात वह बदायूं अस्पताल में अपने बीमार ससुर को देखने गया था । उसी रात चोर उसके मकान में घुस गए और घर में रखे बैग में से 25 हजार रुपए की नकदी व घर में रखे एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी चाँदी की जेवरी समेत घर में रखे पीतल के बर्तन चोरी कर फरार हो गए । जब उन्होंने घर में सामान तितर- बितर देखा तो उन्हें चोरी का एहसास हुआ । गृहस्वामी जगदीश ने घर में चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights