दातागंज निवासी वाटर वूमेन शिप्रा करेंगी राम वन गमन पथ की पद यात्रा

WhatsApp-Image-2023-11-25-at-19.42.03
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। देश में वाटर वूमेन के नाम से विख्यात बदायूं की दातागंज निवासी शिप्रा पाठक 27 नवंबर को अपनी राम वन गमन क्षेत्र की पैदल यात्रा पर निकल रही है। शिप्रा पाठक वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ शैलेश पाठक की पुत्री है एवम इनकी दादी स्वर्गीय संतोष कुमारी पाठक कई वर्ष दातागंज की विधायक रहीं।इनकी यात्रा भगवान राम के वनवास काल के दौरान जाने वाले पदचिन्ह के साथ साथ चलेगी।इससे पहले भी शिप्रा पाठक मध्य प्रदेश में नर्मदा एवम शिप्रा के अलावा सरयू,गोमती,मंदाकिनी जैसी नदियों की पैदल यात्रा कर चुकी हैं। शिप्रा पाठक ने अपनी पंचतत्व संस्था के माध्यम से १ करोड़ वृक्ष लगाने का भी संकल्प लिया है जिसमें १२ लाख पौधे रोपित होकर जीवित मुद्रा में हैं।इनकी पद यात्रा राम वन गमन क्षेत्र में उत्तर प्रदेश रामनगरी अयोध्या से प्रारंभ होकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश,केरल,कर्नाटक,महाराष्ट्र होकर रामेश्वर तमिलनाडु पहुंचेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस ऐतिहासिक यात्रा के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवम केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के अलावा उत्तर प्रदेश के कई विधायक, नेता एवम् संस्थाये शिप्रा पाठक को आशीर्वाद देने पहुँचेंगी।शिप्रा पाठक इस राम वन गमन क्षेत्र पर जाने वाली भारत की पहली मातृ शक्ति होंगी।इससे पहले भी गोमती नदी की 1008 किमी की पैदल यात्रा करके भारत की पहली मातृ शक्ति बनकर उन्होंने विश्व कीर्तिमान बनाया है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राम वन गमन पथ पर पौधा रोपण करना एवम् मात्र शक्ति में माँ जानकी के चरित्र की स्थापना करना है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights