मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दी 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

November 24, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 175.38 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने जीडीए की 116 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके साथ ही खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के भूखंडों व फ्लैट्स की ई-लॉटरी भी निकाली गई। सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर विकास के रथ पर सवार है। यहां की सड़के फोरलेन बन रही हैं, शहर का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी विकास के साथ रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। समारोह में ही मुख्यमंत्री के समक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लाभार्थियों के बीच भूखंडों और फ्लैट्स की ई-लॉटरी की प्रक्रिया संपन्नन कराई गई। सीएम योगी के हाथों पांच आवंटियों को आवंटन प्रमाणपत्र भी दिया गया। लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेक्षागृह के निकट ही विकसित हर्बल पार्क संजीवनी वाटिका का निरीक्षण कर वहां पौधरोपण भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ 145.67 करोड़ रुपये की लागत से हुए 82 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 29.61 करोड़ रुपये की लागत से 34 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। शिलान्यास के कार्यों में 63 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना भी शामिल है। योजना निधि से पत्रकारपुरम एवं राप्तीनगर- 4940.60 लाख प्राधिकरण, एचयूआरएल, अवस्थापना योजना मद- 4973.35 लाख इलेक्ट्रिकल वर्क प्राधिकरण भवन, पैडलेगंज, बुद्ध द्वार, बाबा गंभीरनाथ- 0216.06 लाख त्वरित आर्थिक विकास योजना 2021-22- 1430.05 लाख त्वरित आर्थिक विकास योजना 2022-23- 3006.73 लाख परिषदीय विद्यालयों के लिए (जोन-1 से 5)- 0599.83 लाख परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, सामुदायिक भवन, ईवी चार्जिंग स्टेशन- 1323.96 लाख प्राधिकरण की अवस्थापना निधि के अंतर्गत 8 कार्य- 1037.06

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights