बीडीसी सदस्य सम्मानित जनप्रतिनिधि है सिर्फ भाजपा ने सम्मान दिया :- पूरन लाल लोधी

WhatsApp-Image-2023-11-21-at-17.54.56
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

दातागंज। ब्लॉक दातागंज, समरेर, और उसावां के क्षेत्र पंचायत सदस्य (बी.डी.सी) का प्रशिक्षण वर्ग दातागंज के शिव प्लेस में हुआ, जिसका शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गीत के साथ पूर्व प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा पूरन लाल लोधी,जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार सिंह, धीरज सक्सेना ने शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने की, मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा पूरन लाल लोधी ने भाजपा का इतिहास, विचारधारा, भागीदारी, जनाधार को बताया क्षेत्र पंचायत बीडीसी सदस्य सम्मानित जनप्रतिनिधि है यह सम्मान देने का काम सिर्फ भाजपा ने किया आज प्रशिक्षण वर्ग के बाद आपका जीवन भी राष्ट्र को समर्पित जीवन होगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्याम प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की साथ ही उन्होंने बताया प्रथम आम चुनाव में जनसंघ से डॉ. मुखर्जी सहित तीन सांसद चुनकर आए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जनसंघ को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला। संसद में डॉ. मुखर्जी के नेतृत्व में उसके बाद भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष डॉ. मुखर्जी पहले विपक्ष के नेता बने। उन्होंने बताया पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के महासचिव बने। ऐसे जनसंघ आगे बढ़ता गया और भाजपा में रूप में आपके सामने है, जो कि राष्ट्र को सर्वोपरि बनाने का कार्य कर रही है। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता धीरज सक्सेना ने की, मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष/विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने आदर्श व कुशल जनप्रतिनिधि को विस्तार से बताया कि कहा कि जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक जीवन में अपने व्यवहार को एक आदर्श के रूप में स्थापित करना चाहिए। हमारा जीवन समाज और क्षेत्र के विकास के लिए अर्पित रहना चाहिए। पूर्व की राजनीति से वर्तमान की राजनीति में एक बड़ी पारदर्शिता देखने को मिली है। उन्होंने कहा हमारे क्षेत्र की क्या समस्याएं हैं हमारी सरकार की योजनाओं को विस्तार से जाने और जनता के बीच जाकर उनको बताएं कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार कितनी जनकल्याणी योजनाएं आपके लिए लाई है जनता से संवाद का माध्यम है और उनको पार्टी से जुड़ने का आग्रह करें अच्छे लोग पार्टी से जुड़ने का काम करना है हमारे मित्र, सहयोगी, रिश्तेदार को पार्टी से जोड़कर राष्ट्र के लिए कार्य करने कि भावना से जोड़ना है।

तृतीय सत्र की अध्यक्षता दिनेश कुमार सिंह ने की, मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने केन्द्र और राज्य सरकारों की गरीब कल्याणकारी योजनाएँ को विस्तार से बताया कहा कि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत साढ़े नौ वर्षों मेें देश में इतना विकास कार्य हुआ है, जितना पिछले 60 वर्षों में नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि पहले देश ही नहीं बल्कि दुनिया में उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडे माफिया और दंगा प्रदेश के रूप में होती थी। अब योगी आदित्यनाथ की सरकार में गुंडे माफिया जेल में है या प्रदेश छोड़ के भाग गये हैं। कहा कि दंगे बीते समय की बात हो गयी। आज का उत्तर प्रदेश डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में बदल रहा है। प्रदेश में निवेश बडा है, साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। सरकार में कोई भी भेदभाव नहीं किया जाता है देश और समाज के हित में जो कार्य योगी और मोदी सरकार के द्वारा किए गए हैं वह अन्य दलों की सरकारें आज तक नहीं कर सकी। आप सभी लोग 2024 के आने वाले चुनाव में पूरे मनोयोग से जुट कर पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने का काम करें। चौथे सत्र में अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आतेन्द्र विक्रम सिंह ने की मुख्य वक्ता के रूप आँवला पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह भाजपा की कार्य पद्धति संवाद एवं सोशल मीडिया सफल कहानियां एवं अनूठी पहल करना के उपयोग को हम सब जनता के सेवक है, उनकी समस्याओं का निराकरण करना हमारा कर्तव्य है। क्षेत्र और समाज की भलाई के लिए हमें कभी कभी ऐसे निर्णय लेने पड़ते है जो हो सकता है थोड़े नियमों के विपरीत हो पर उसके नतीजे एक बड़ी आबादी को बिना किसी भेदभाव के फायदा पहुंचा जाते है।

चौथे सत्र के उपरांत के बाद आँवला सांसद धर्मेन्द्र शाक्य ने कहा आज का भारत एक भारत और श्रेष्ठ भारत है। यह बदलाव माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। उन्होंने कहा कि मोदी ने केवल भारत को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को एक नई दिशा दी है। मोदी का मूलमंत्र सेवा और सुशासन है और यह सेवा मानवता की सेवा है. गांव, गरीब, किसान दलित, वंचित की सेवा है। उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय आज नए भारत और बदलते भारत से परिचित हो रहा जिसके मूल में सबका साथ सबका विकास है, अंत्योदय है। साथ ही सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने वार्ड को उत्तम वार्ड बनाने की शपथ ली और राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, जिला मंत्री तेजपाल सागर, राजीव तोमर, पन्नालाल शाक्य, ओमप्रताप सिंह, अनिल कुमार, संजेश सिंह, जबर सिंह, शेखर सक्सेना, भावेश प्रताप सिंह, देवेश तोमर, वीरसिंह सहित बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights