भगवान श्री चित्रगुप्त शोभायात्रा के जरिए कायस्थ समाज ने दिखाई एकता

WhatsApp-Image-2023-11-09-at-21.38.31-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा से इस बार भी कई कायस्थ संगठनों ने अपनी एकता दिखाकर कई नए आयाम भी बनाए। इस बार कायस्थ समाज की भगवान चित्रगुप्त यात्रा में समाज से जुड़े डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, व्यापारी, रोटेरियन पार्षदगण एवम बुद्धिजीवियों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा के पूरे मार्ग पर पंडाल लगा कर, पगड़ी पहनाकर और फूल मालाओं से यात्रा में शामिल लोगो का भरपूर स्वागत किया। वन मंत्री के लल्ला मार्केट के पास कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की गई। शोभा यात्रा इस बार बदले मार्ग से निकाली गई थी।उसमे चित्रगुप्त परिवार, भगवान राम दरबार, राधा कृष्ण, गणेश लक्ष्मी की झाकियां भी आकर्षण का केंद्र रही । रथ पर सवार स्वरूपों ने सभी का मन मोहा। बरेली कैंट के बीजेपी विधायक संजीव अग्रवाल एवम मेयर उमेश गौतम ने आरती कर एवम शोभा यात्रा में पैदल चलकर सभी चित्रांश का उत्साहवर्धन भी किया। कायस्थ चेतना मंच की इस वर्ष 16वीं शोभायात्रा त्रिवटी नाथ मंदिर से निकाली गई थी। रथ पर बैठे स्वरूप का आरती उतार कर संरक्षक अनिल कुमार एडवोकेट, राजन विधार्थी, डॉ पवन सक्सेना, बीजेपी महा नगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, युवा अध्यक्ष अमन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, पार्षद शालिनी जौहरी आदि ने पूजन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना के दिशा निर्देशन में शोभायात्रा बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। कायस्थ चेतना मंच सदस्य पीले कुर्ते में एवम महिलाएं लाल साड़ी में चल रही थीं। लल्ला मार्केट से चित्रगुप्त चौक (कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप) से बानखाना होते हुए गुद्दड़ बाग के भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर पर पहुंची रास्ते में जगह जगह फूल माला देकर स्वागत हुआ। बाद में चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त आरती के साथ यात्रा का विश्राम हुआ। यहां प्रवेश वर्मा एडवोकेट की पूरी टीम ने व्यवस्था संभालकर प्रसाद वितरण कराया। समाजसेवी मनोज भारती ने मंचासीन लोगो को पगड़ी बांधकर सम्मान किया।

रथ पर सवार भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रतिरूप के साथ इस शोभायात्रा में अन्य कई आकर्षण एवम मोटर साइकिल सवार बेटियां भी शोभायात्रा के साथ चल रही थीं। सभी स्वरूपों को पुरस्कृत किया गया । शोभा यात्रा में शिव कुमार बरतरिया, निर्भय सक्सेना, पार्षद शालिनी जौहरी, संजय राय, सतीश कातिब, चमन सक्सेना, कपिल कांत, दीपक सक्सेना, उदित सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना,अरुण सिन्हा, माया सक्सेना, ललिता सक्सेना, प्रतिभा जौहरी, चित्रा जौहरी, श्याम दीप सक्सेना, आदित्य सक्सेना, गोविंद सक्सेना, उन्मुक्त शील, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, चित्रांश सभा के राकेश सक्सेना, हम कायस्थ के अपुल जी, अंकुर सक्सेना, सुनील सक्सेना, प्रवेश वर्मा, शिव कुमार सक्सेना, अनिलेष सक्सेना, अभय भटनागर, मुकेश जौहरी, कमलेश जौहरी, अविनाश सक्सेना, सुधीर मोहन, वी के सक्सेना आदि शोभायात्रा में नाचते हुए साथ में चल रहे थे। आरव सक्सेना ने सपत्नीक गुद्दरबाग में सभी स्वरूप एवम आगंतुकों का आरती एवम तिलक कर स्वागत किया। संरक्षक अनिल कुमार, डा पवन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, महासचिव अमित सक्सेना, पार्षद शालिनी सक्सेना ने सभी चित्रांशो का आभार व्यक्त किया। निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights