तमंचे के बल पर चार बकरियां लूट ले गए कार सवार बदमाश,युवक को पांच सौ मीटर कार से घसीटा

WhatsApp-Image-2023-11-09-at-21.58.15
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कुवरगांव । थाना क्षेत्र में बदमाशों ने आतंक मचा रखा है इन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है आये दिन कोई न कोई चोरी की घटना को अंजाम देकर यह वदमाश पुलिस के लिए भी चुनौती दे रहे हैं ताजा घटना कुवरगांव थाना क्षेत्र के गांव गंज की है जहां मेन रोड पर एक घर के बाहर बंधी चार बकरियां बदमाश लूट ले गए बताया जाता है कि अपने को घिरता देख विरोध करने पर कार से युवक को पांच सौ मीटर घसीटते हुए ले गए जिसमें युवक का एक हांथ टूट गया ।
मिली जानकारी के अनुसार,नत्थू पुत्र श्यामलाल का मकान मेन रोड पर है,जहां उनकी लगभग 35 हजार की बकरियां घर के बाहर बंधी हुई थी बुधवार रात 10 बजे कार से सवार होकर आए अज्ञात बदमाश बकरियों को खोलकर कार में डाल कर ले जाने लगे इतने पर नत्थू घर से निकल आए जहां उन्होंने बकरी ले जाने का विरोध किया तो बदमाशों ने उनके कनपटी पर तमंचा रख दिया और जान से मारने की धमकी दी ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिसके बाद भी बदमाश नत्थू को कार से पांच सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गए। जहां उनका एक हाथ टूट गया। नत्थू ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।।इंसेट-पिछली घटनाओं का खुलासा करने में भी अब तक थाना पुलिस रही है फेल बता दें कि दो माह पहले दो भैंसों को लोडर वाहन छोटा हांथी से लूट कर ले गए बदमाशों का खुलासा नहीं कर पाई थाना पुलिस दो सितंबर को थाना क्षेत्र के गांव नंदगांव से रामसेवक की कैली रोड पर घर बाहर बंधी थी जहां अज्ञात चोर आए और रामसेवक के सिर में तमंचे की बट मारकर दो भैंसे लूट ले गए । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की लेकिन मामले का खुलासा आज तक नहीं हुआ जिसकी क्षेत्र में व्यापक चर्चा बनी हुई है । इस संबंध में थाना प्रभारी इंद्र कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है सीसीटीवी फुटेज चैक किए जा रहे हैं

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights