पूर्व मंत्री आबिद रजा ने नगर पालिका के कर्मचारियों को बोनस दिलाकर चुनावी वादा पूरा किया
बदायूँ। नगर पालिका प्रांगण में कर्मचारियों को दीपावली के मौके पर बोनस देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमेन फात्मा रजा ने की। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा 2023 के नगर निकाय चुनाव में कर्मचारियों से वादा किया था यदि आप फात्मा रजा को चुनाव जिताएंगे तब आपको हर साल बोनस दिया जायेगा। यहां यह भी बता दे लगभग 5 साल से पालिका के कर्मचारियों को बोनस नही दिया गया तथा सफाई कर्मचारियों को भी 3 साल से बोनस नही दिया गया। इस तरह सफाई कर्मचारियों को तीन साल बाद व सामान्य कर्मचारियों को पांच साल बाद बोनस दिया गया। फात्मा रजा ने अपने संबोधन में कहा मेरा रिश्ता पालिका के कर्मचारियों से परिवार जैसा है। अगर हमारे प्रयास से मेरे कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है तब मुझे बहुत खुशी होती है, हमारे कार्यकाल में आपको कोई दिक्कत नही आएगी।

इस अवसर पर सामान्य कर्मचारियों के नेता सचिन सक्सेना व राजीव अनेजा ने पूर्व मंत्री आबिद रजा व फात्मा रजा को धन्यवाद पत्र दिया तथा सफाई कर्मचारियों के अध्यक्ष रमेश डी लाल समेत सभी पदाधिकारी ने भी पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा को धन्यवाद पत्र सहित बुके व फूल मालाएं देकर स्वागत किया। बोनस मिलने से सामान्य कर्मचारी व सफाई कर्मचारियों में बेहद उत्साह के साथ खुशी देखने को मिली।

इस मौके पर सुरजा, सुशील, सुनील व चंद्रसेन दैनिक वेतनभोगी को भी पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने विनियमितिकरण पत्र देकर उनकी स्थाई नियुक्ति की। इस अवसर पर समस्त सभासदगण अनवर खान, गिरीश शुक्ला, मुकेश साहू, मनोज कश्यप, अरविंद राठौर, मोहित सक्सेना, प्रेमलता, जया साहू व पालिका का समस्त स्टाफ रजनीश शर्मा कार्यालय अधीक्षक, मोह तैय्यब मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, नावेद इकबाल गनी लिपिक, सचिन सक्सेना लिपिक, रजनेश चंद्र लेखा लिपिक आदि मौजूद रहे।













































































