बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हुआ बच्चों का डिप्थीरिया टीकाकरण

News-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों का विशेष टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत डी.पी.टी. बूस्टर या टी.डी. दवा का टीकाकरण कराया गया। जिसके अन्तर्गत विद्यार्थियों  को डी०पी०टी० बूस्टर-2 या टी०डी० के टीके लगाए गए। यह कार्य विद्यालय शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के अभिभावकों के सहमति के उपरान्त कराया गया, जिसमे अभिभावकों को इस टीकाकरण की जानकारी उपलब्ध करायी गई। विद्यालय में टीकाकरण के लिए ए. एन. एम तथा उनकी सहयोगी उपलब्ध रहीं, जिन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों का सावधानी पूर्वक टीकाकरण किया। विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि डीटीपी कई गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए तैयार की गई एक वैक्सीन है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ये बच्चों को डिप्थीरिया, टिटनस, और पर्टुसिस बीमारियों से बचाता है तथा स्वस्थ और बिमारी रहित शरीर का बनाता है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि अगर बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं होता है तो भी बच्चों को यह बीमारी हो सकती है जिस कारण शिक्षा में अवरोध आ सकता है तथा इस टीकाकरण के माध्यम से हम इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। डीपीटी या टीडी से सम्बन्धित बीमारियों के बारे में बताकर टीकाकरण अभियान का महत्व बताया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights