बदायूँ। भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति एवं सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी की बैठक समिति के अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडे एवं वरिष्ठ समाजसेवी सतीश चंद्र मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। महामंत्री अजय मिश्रा ने सभी को अवगत कराया कि ब्राह्मण समाज के द्वारा एक स्वर्गवाहन लिया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए ब्राह्मण समाज के लोगों से सहयोग हेतु अभियान जारी है। समिति के कोषाध्यक्ष नाथूलाल पाराशरी ने सभी को स्वर्ग वाहन का अनुमानित मूल्य से अवगत करने के साथ-साथ अब तक एकत्रित धनराशि से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने सर्व ब्राह्मण समाज से स्वर्ग वाहन क्रय हेतु अधिक से अधिक सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में डॉ0 उमेश गौड़ होम्योपैथ के अनुज मुकेश गौड़ के असामयिक निधन व नवीगंज के स्कूल के छात्रों की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मौत पर शोक व्यक्त किया गया एवं मृत पुण्य आत्माओं की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान महामंत्री अजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष नत्थूथूलाल पाराशरी, सतीश चंद्र मिश्रा, द्विजेन्द्र उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय, मोहित मिश्रा, गौरव शर्मा, दिनेश शर्मा,, आयुष भारद्वाज, नकुल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।