कांग्रेस ने दलित गौरव चौपाल सभा का आयोजन किया

WhatsApp-Image-2023-11-06-at-7.49.44-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। ब्लॉक कादर चौक के ग्राम खिरिया बाकरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव द्वारा बादशाह सिंह की चौपाल पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में दलित गौरव चौपाल सभा का आयोजन किया गया, दलित चौपाल सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप जी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए दलित चौपाल सभा पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ग्रामीण जनो पदाधिकारी व ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मान्यवर काशीराम जी के जन्मदिन से शुरू किया है और 26 नवंबर को इसका समापन लखनऊ में संविधान दिवस के अवसर पर किया जाएगा। आज हम लोग आपके बीच में दलित भाइयों से संवाद करने आए हैं और यह बताने आए हैं कि बाबा साहब अंबेडकर जो संविधान निर्माता थे उन्होंने जीवन पर्यंत कांग्रेस नहीं छोड़ी और कांग्रेस के सिद्धांतों के अनुरूप ही इस संविधान का रचना हुई संविधान के अंतर्गत जो दलित भाइयों को अधिकार दिए हैं वह अधिकार सुरक्षित रहने चाहिए हम आपके बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी के दलित गौरव अधिकार पत्र भी आपको देने आए हैं जिसमें कि हम आपके गांव की पांच मुख्य समस्याएं और उनका निदान करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप जी ने कहा की सरकार आपसे लाखों ले रही है और मात्र दिखावे के लिए और आपको संतुष्ट करने के लिए फ्री अनाज का फ्री इलाज का कागजों पर घोषणा कर रही है जिसको की आमजन की समझ रहा है आज दलित भाइयों के बीच में हम लोग कांग्रेस और आपके बीच में जो संवाद टूट गया है उसको पुनः स्थापित करने के लिए आपके ग्राम खिरिया बाकरपुर में आए हैं ।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट ने कहा की अगर आप बाबा साहब द्वारा रचित संविधान पढ़ लोगे उसमें और कांग्रेस के सिद्धांतों में कोई अंतर नहीं है जो संविधान है वहीं कांग्रेस के भी सिद्धांत है। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा की झूठे वादे करने वाले नेता आपके बीच केवल चुनाव के वक्त नजर आते हैं लेकिन आज हम आपके बीच संवाद करने आए हैं और इस गांव की पांच प्रमुख समस्याएं जानने के लिए आए हैं अगर हम आपकी इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास न करें हमें भी उनी चुनावी नेताओं वाली पंक्ति में खड़ा कर देना कर लेना । चौपाल दलित गौरव संवाद सभा का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एक इगलास हुसैन ने किया। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव ने सभी आगंतुको का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में लखपत सिंह, हरपाल सिंह, मेवाराम राजेश्वर सिंह ,राम रहीम सिंह, राम लखन सिंह, हरवीर सिंह ,महिपाल सिंह, पंजाबी सिंह, अनूप सिंह, निलेश शर्मा,दिनेश, उमेश, टिंकू,ऐहबरन सिंह ,शीशपाल ,दीपक ,नन्हे पुष्पेंद्र मोर सिंह आदि कार्यकर्ता ग्रामीण जनपदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights