कुवरगांव । नलकूप विभाग प्रथम के अंतर्गत सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव बनेई में राजकीय नलकूप संख्या 11 पर गूल की मरम्मत का कार्य चल रहा है जहां ठेकेदार चेतराम द्वारा निर्माण में जमकर घोटाला किया जा रहा है मानक अनुसार सामग्री नहीं लगाई जा रही सीमेंट की जगह मात्र रेता का प्रयोग किया जा रहा है । रविवार को जब किसानों ने नलकूप पर पहुंचकर कर निर्माण की गुणवत्ता देखी तो किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया और वीडियो बनाकर शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया किसानों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा नलकूप के निर्माण में जमकर घोटाला किया जा रहा है सीमेंट की जगह केवल रेता का प्रयोग किया जा रहा है जब किसानों ने राजमिस्त्री से गुणवत्ता ठीक करने को कहा तो राजमिस्त्री ने बताया कि ठेकेदार द्वारा हमे जो सामग्री दी गई है वही लगा रहे हैं । इस संबंध में अधिशासी अभियंता नलकूप खंड प्रथम सूर्य प्रकाश सिंह का कहना कि मामला संज्ञान में लेते हुए टीम को मौके पर भेज दिया है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।