मदर्स पब्लिक स्कूल बदायूं में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

WhatsApp-Image-2023-10-31-at-8.56.29-PM-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर्स पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय सद्भावना(एकता )दिवस मनाया गया।इस अवसर कक्षा 9 की छात्राओं द्वारा विशेष असेंबली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रा कनक चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के बारे में अंग्रेजी में अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक नीरज पांडे ने सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को एकता बनाए रखने की शपथ दिलवाई एवं आजादी के संघर्ष में सरदार वल्लभभाई पटेल का क्या योगदान है इसके बारे में छात्राओं को अवगत कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्कूल की छात्राओं ने रन फॉर यूनिटी, दौड़ेगा भारत जागेगा भारत, कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जो विद्यालय से प्रारंभ होकर बालाजी मंदिर होते हुए विद्यालय में आकर संपन्न हुई ।इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या शीबा खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत के एकीकरण करने के इस महान योगदान के लिए उन्हें आयरन मैन के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने बताया कि वे हर काम को बड़ी लगन और धैर्य के साथ करते थे ,किसी भी काम को करने से पहले उसके गुण और दोषों पर विचार करके ही फैसला लेते थे ।अतः हमें भी हर कार्य को बड़े धैर्य एवं लगन से करना चाहिए। किसी कार्य को करने से पहले उसकी अच्छी और बुरी बातों पर विचार करके ही निर्णय लेना चाहिए ।इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights