बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में छात्र संसद का गठन

News-3-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज छात्र संसद का गठन हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम मुख्य अतिथि बिल्सी एस.डी.एम. प्रवर्धन शर्मा, विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं साधना वार्ष्णेय, विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने माँ सरस्वती के समक्ष माल्या अर्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने बिल्सी एस.डी.एम. प्रवर्धन शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। छात्र संसद में आदित्य यादव को हेड बॉय, आयुषी वर्मा को हेड गर्ल बनाया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

श्रेयस राठी को वाइस हेड बॉय और सोम्या माहेश्वरी को वाइस हेड गर्ल बनाया गया। उज्जवल यादव, सय्यद खिजरा नकवी, देवांश, आस्था, मनु, अभय, नील नमन वार्ष्णेय, आस्था यादव, अराध्या, प्रणव, वीर, बाबू आयुष्मान को अनुशासन इन्चार्ज की जिम्मेदारी दी गई। विद्यालय के चारों सदनो के सभी छात्रों का विधिवत मूल्यांकन कर पार्थ यादव व परी माहेश्वरी को विवेकानन्द हाउस, देवराज सोलंकी व संजना को तिलक हाउस, पारस मिश्रा व कशिश सक्सेना को आजाद हाउस तथा अभिनव व दिव्यांशी को भगत हाउस का इंचार्ज बनाया गया। वहीं आयुष राठी व वैष्णवी को विवेकानन्द हाउस, आदित्य व सौम्या को तिलक हाउस, अंशुल व वैष्णवी को आजाद हाउस तथा कन्हैया वार्ष्णेय व हर्षिता सिंह को भगत हाउस का वाइस हाउस इंचार्ज बनाया गया। चयनित विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय की तरफ से उन्हे जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे पूरी लगन ईमानदारी से निभाते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे। बिल्सी एस. डी. एम. प्रवर्धन शर्मा डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, एवं डायरेक्टर मेम साधना वार्ष्णेय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी व प्रशासक अमित माहेश्वरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया और उन्हे प्रतिदिन निष्ठापूर्ण एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन एवं विद्यालय की गरिमा एवं अस्मिता की रक्षा करने हेतु शपथ दिलाई। चयनित विद्यार्थियों को समर्पण व कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाते हुए उन्होने कहा कि छात्र संसद गठन से विद्यार्थियों की मानसिकता में बदलाव आयेगा। विद्यालय ने विद्यार्थियों के बीच नेतृत्व, टीम के काम और अनुशासन की भावना विकसित करने के लिए स्कूल पार्लियामेन्ट और हाउस सिस्टम बनाया है। बिल्सी एस. डी. एम. प्रवर्धन शर्मा ने कहा कि छात्र संसद गठन से बच्चों में अनुशासन, आत्मबल और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। उन्होने कहा कि अनुशासन से ही राष्ट्र उन्नति कर सकता है।

बच्चों को विद्यालय स्तर से ही अनुशासन में रहना चाहिए। अनुशासन में रहकर बच्चा बड़े से बड़े पद पर जा सकता है। इस अवसर पर डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि हेड बॉय और हेड गर्ल विद्यार्थियों के साथ लीडरशिप टीम बनाते हैं। वे स्कूल की दिशा और उसके दिन प्रतिदिन संचालन में सक्रिय रूप से सहायता करते हैं। हेड बॉय व हेड गर्ल की अनुपस्थिति में वाइस हेड बॉय व वाइस हेड गर्ल को उनके स्थान पर कार्य देखना पड़ता है। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यालय का नाम रोशन करने में विद्यार्थियों का मुख्य योगदान है। लगन व मेहनत के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता। विद्यालय के पदाधिकारियों में नेतृत्व की भावना का होना आवश्यक है। उन्होने चयनित विद्यार्थियों को हमेशा निष्पक्ष होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल वार्ष्णेय, अदीबा जिया, साजिद रजा का मुख्य योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights