02 करोड 50 लाख रुपये का 300 किलोग्राम गांजा और ट्रक बरामद,तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp-Image-2023-10-15-at-20.24.04
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। क्राइम ब्रान्च पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा 01 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर जो उडीसा से गाँजा तस्करी करके ला रहा था को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मणिपाल हास्पिटल के सामने बम्हेटा कट के पास थाना क्षेत्र वेब सिटी से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गयी है, पकड़ा गया गांजा तस्कर उड़ीसा से ट्रक (18 टायरा ) वाहन में छिपाकर दिल्ली, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश सप्लाई करने के लिए तस्करी करके ला रहा था, जिससे कुल 300 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 02 करोड 50 लाख रू0 है।
अभियुक्त मौ0 जफर ने बताया कि वह कक्षा 05 तक पढाई छोडने के बाद ट्रक पर क्लिनर का काम करने लगा और धीरे धीरे गाडी चलाना सीख लिया। उसके बाद ट्रांसपोर्ट की गाडी चलाने लगा पर उसमें कोई ज्यादा फायदा नहीं होता था, इसी बीच वह बरेली के ट्रक ड्राईवर जावेद के सम्पर्क में आया। जावेद उडीसा से ट्रक में गांजा छिपाकर लेकर आता था और उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में सप्लाई करता था। जावेद ने मौ0 जफर उपरोक्त को यह काम बताया तो वह भी उसके साथ इस काम को करने लगा जिसमें इसको काफी फायदा होने लगा। अभियुक्त यहाँ से ट्रान्सपोर्ट का सामान लेकर उडीसा जाता है और वहां से सामान के नीचे मांग के अनुसार गांजा छिपाकर ले आता है जब वह गांजा लोड करके उडीसा से चलता हैं तो अपना फोन बन्द कर लेता हैं और किसी से कोई सम्पर्क नहीं करता हैं, जब तक कि वह माल को जिसे डिलीवर करना है उसके तयशुदा जगह पर पहुँचकर डिलीवरी न देदे। इस काम में काफी आमदनी है जिससे वह अपने व अपने परिवार के खर्चे व शौक पूरे करता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद से क्राइम रिपोर्टर सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights