नगर पालिका में स्वतंत्रता दिवस समारोह, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फ़ात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण,

WhatsApp Image 2026-08-16 at 3.48.54 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर पालिका परिषद में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका कार्यालय में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फ़ात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उनके संघर्ष और बलिदान को हमेशा याद रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने की दिशा में सच्चा कदम है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों की अनमोल धरोहर है, जिसे मिलकर सुरक्षित रखना होगा।
पालिकाध्यक्ष फ़ात्मा रज़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि शहीदों और राष्ट्रनायकों के त्याग को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान विविधता में एकता, समानता और अखंडता का संदेश देता है। आजादी और शहीदों का बलिदान व्यर्थ न जाए, इसके लिए प्रत्येक नागरिक को देशहित में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।नगर पालिका अध्यक्ष फ़ात्मा रज़ा ने अनाथालय और नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में भी ध्वजारोहण किया। इन स्थानों पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। वहीं पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नौशेरा छुइया मंदिर में कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन कराया। उन्होंने स्वयं कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान धार्मिक और राष्ट्रीय भावना का उत्साहपूर्ण माहौल दिखाई दिया।इधर नगर पालिका परिसर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन व मुशायरा हुआ।,इसमे पूर्व मंत्री आबिद रजा मुख्य अतिथि व पालिका चेयरमैन फात्मा रजा विशिष्ट अतिथि रही। कवियों व शायरों ने देशभक्ति से ओतप्रोत अपनी रचनाओं को पेश किया।कार्यक्रम में सभासद अनवर खां, भूरे पीर, मनोज चन्देल, अली अल्वी, अबरार अहमद, राजीव नारायण रायजादा, मुशाहिद, नवैद, मनोज कश्यप, उमा शंकर, प्रेमलता, भाग्यदेवी, ममता, भूदेवी चन्देल, अबरार, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, अवर अभियंता सिविल सूर्य प्रताप सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, लिपिक नवैद इकबाल गनी सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नवैद इकबाल गनी ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights