अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से चार घायल, दो रैफर

2451
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के बदायूँ – दिल्ली राजमार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसमें बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए । घायलों को पीआरवी पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने दो लोगों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया वहीं दो घायलों का प्राथमिक उपचार किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार की दोपहर थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव गौरामई के रहने वाले मौहम्मद शरीफ (50) पुत्र अब्दुल हमीद व परिवार की तहज्जुम बेगम (30) पत्नी मुबीन और तहज्जुम बेगम का 8 वर्षीय बेटा मुईन व 5 वर्षीय बेटी रिफा बी बाइक द्वारा अपने गांव से सहसवान रिश्तेदारी में जा रही थी । वह जैसे ही बदायूं – दिल्ली राजमार्ग पर थाना मुजरिया के समीप पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई । जिससे बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए । राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस ने चारों घायलों को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर आकांक्षा ने मौहम्मद शरीफ व रिफा बी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बदायूं रैफर कर दिया । वहीं घायल मुईन व तहज्जुम बेगम का प्राथमिक उपचार किया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights