मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

दिन की शुरुआत करे ब्लैक कॉफी से

October 8, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे चाय-कॉफी पसंद नहीं। भारत में कई सारे लोग चाय-कॉफी के शौकीन होते हैं। यह हमारे जीवन का एक अहम अंग बन चुका है। ऑफिस में काम करते हुए नींद भगाना हो या फिर दोस्तों के साथ चिल आउट करना है, कई लोग आज भी चाय-कॉफी पीना ही पसंद करते हैं। खासतौर पर सुबह उठने के बाद हर कोई अपनी सुस्ती को उतारने के लिए चाय या कॉफी लेना पसंद करता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सीधा उठकर कोई न कोई हेल्दी ड्रिंक लेते हैं या फिर गर्म पानी के साथ दिन की शुरुआत करते हैं। वहीं, कुछ लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग होते हैं। ऐसे में वह अक्सर ब्लैक टी या कॉफी पीना पसंद करते हैं। ब्लैक कॉफी एक हेल्दी ऑप्शन है। ब्लैक कॉफी एक सिंपल कॉफी है, जिसमें कोई क्रीम, कोई दूध और कोई स्वीटनर का इस्तेमाल नहीं किया है। ब्‍लैक कॉफी में मौजूद कैफीन आपके मेटाबॉलिज्‍म को बेहतर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसके कुछ गजब के फायदे- वर्कआउट और एक्सरसाइज करने से पहले ब्लैक कॉफी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इससे आपके स्टेमिना को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। एथलीट ब्लैक कॉफी का सेवन प्री-वर्कआउट ड्रिंक के तौर पर करते हैं। कॉफी में मौजूद कैफीन एड्रेनालाईन के लेवल को बढ़ाता है। अगर आप वजन कम करने चाहते हैं, तो ब्लैक कॉफी काफी फायदेमंद होती है। इसमें लगभग जीरो कैलोरी होती है, जो इसे कैलोरी बर्न करने में सहायक बनाती है। इसके अलावा, कैफीन आपके मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। ब्लैक कॉफी का सेवन टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप एक दिन में एक कप से अधिक कॉफी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में इंसुलिन प्रोडक्शन बढ़ावा मिलता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है। ब्‍लैक कॉफी पीने से डिप्रेशन, तनाव और सुस्ती जैसी समस्याओं के लिए अच्छा इलाज है। इससे हमारा ब्रेन एक्टिव रहता है। साथ ही इसमें मौजूद कैफीन हमारे दिमाग और नर्वस सिस्टम को एक्टिव रखने का काम करता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights