बाल कल्याण समिति बदायूं ने कराई आचार्य विकास की बौद्धिक प्रतियोगिताएं
बदायूं, मीरा चौकी स्थित राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज बाल कल्याण समिति बदायूं के तत्वाधान में आचार्य विकास हेतु बौद्धिक एवं मानसिक विकास की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। आचार्य वेश, रस्सा कसी, चंद्रयान 3 पर निबंध लेखन , श्यामपट्ट लेखन एवं रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वेश प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में शिव देवी सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर के रूपेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, द्रौपदी देवी के शिवकुमार, दिलीप नागेंद्र, श्री राम के अरविंद सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में द्रौपदी देवी की लवी चौहान, शिव देवी की सुहासिनी सक्सेना एवं आयुषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

श्यामपट्ट लेखन में शिव देवी के लालाराम राजपूत प्रथम स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में शिव देवी सरस्वती विद्या मन्दिर प्रथम स्थान पर रहा। रस्सा कशी प्रतियोगिता में आचार्य वर्ग में द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम स्थान पर रहा। महिला वर्ग मे शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर का प्रथम स्थान रहा। रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में शिव देवी सरस्वती विद्या मन्दिर प्रथम स्थान पर रहा। चंद्रयान 3 पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का परिणाम बाद में घोषित किया

जाएगा। समापन सत्र में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विशाल ने कहा— विद्या भारती के विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के लिए जाने जाते हैं. आचार्य विकास में बौद्धिक प्रतियोगिताओं का महत्वपूर्ण स्थान है. इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं उन्नति के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। शुद्शुद्ध सात्विक प्रेम संघ कार्य का आधार है। निर्णायक मंडल में डॉ उमा सिंह गौर, डॉक्टर सरला चक्रवर्ती, गायत्री मिश्रा, अमृतपाल सिंह, सर्वेश कुमार पाठक, प्रवेश कुमार, जयप्रकाश द्विवेदी, घनश्याम सिंह, राम सिंह राजपूत सतीश गंगवार, मनीष कुमार रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने किया. बाल कल्याण समिति के सह मंत्री मदन लाल राजपूत ने आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया. इस मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मंत्री मनीष सिंघल, सह मंत्री मदन लाल राजपूत, सदस्य डॉक्टर सुवेंद्र महेश्वरी, दिनेश वैश्य, मणिकांत वैश्य, ज्ञान प्रकाश गुप्ता अमरीश गोयल, ओमप्रकाश वैश्य, सत्य प्रकाश मौर्य एडवोकेट, मुनेंद्र पाल सिंह, राजी वैश्य एवं शिशु शिक्षा समिति ब्रिज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर उपस्थित रहे।




















































































