लखनऊ। गोरखपुर में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को हुई जांच में पांच और मरीज मिले हैं। सभी शहर के रहने वाल हैं। इसके बाद से कुल मरीजों की संख्या 52 पहुंच गई है। इनमें केवल तीन मरीज भर्ती हैं। जबकि, अन्य मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। मरीजों में चार महिलाएं और एक किशोरी शामिल हैं।जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि मियां बाजार की रहने वाली 40 वर्षीय महिला डेंगू पीड़ित मिली है। वह काफी दिनों से बीमार थीं। एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।इसके अलाव चरगांवा के रजही में 23 वर्षीय युवती, जगन्नाथपुर की 49 वर्षीय महिला, शेषपुर की 50 वर्षीय महिला और बरगदवा की रहने वाली 15 वर्षीय बालिका डेंगू पीड़ित मिली है। सभी को बुखार के साथ डेंगू के लक्षण थे। पुष्टि के लिए सभी की एलाइजा जांच कराई गई, जहां पर डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।