दिव्यांग दंपती के मासूम बेटे को ट्रक ने रौंदा

45212
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। कागारौल स्थिति ईदगाह के पास घर के बाहर खड़े दिव्यांग दंपती के मासूम बेटे को ट्रक ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना करके भाग रहे ट्रक को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ लिया। मासूम की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने आगरा जगनेर रोड को जाम कर दिया। घटना शनिवार शाम करीब तीन बजे की है। ढाई वर्ष का मासूम देवराज पुत्र बबलू नागर अपने घर के बाहर खड़ा था। फतेहपुर सीकरी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बारह चक्का ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक ने मासूम को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत गई। घटना के बाद ट्रक चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से ट्रक को पकड़ लिया। चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया है। वहीं घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मासूम का शव सड़क पर रखकर आगरा जगनेर मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम खेरागढ़ नीरज शर्मा, कागारौल और खेरागढ़ थाने की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उचित कार्रवाई और सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजन मार्ग से एक घंटे के बाद हटे। जाम से वाहनों की दोनों ओर लंबी लाइन लग गई। इसे खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। एसडीएम ने बताया है कि बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बबलू और उसकी पत्नी दोनों ही दिव्यांग हैं। हमारी सहानभूति शोक संतृप्त परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के साथ प्रशासन अपनी तरफ से हर सम्भव मदद करेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights