कैंसर ही नहीं दिल की बीमारियों से भी बचाती है यह छोटी-सी बेरी

5412
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आइस क्रीम, मॉकटेल, केक और भी कितनी ही चीजें हैं, जिनमें स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल होता है। इसका फ्लेवर आपकी जीभ के लिए ट्रीट से कम नहीं होता। यह एग्जॉटिक बेरी सिर्फ आपके स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें कई प्रकार के मिनरल जैसे पौटेशियम,मैंगनीज और विटामिन पाए जाते हैं। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। स्ट्रॉबेरी कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लीसेराइड को कम करने में फायदेमंद है। कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लीसेराइड कम होने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसलिए स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में शामिल करने से आपका दिल स्वस्थ रहेगा। इसके साथ ही यह ग्लूकोस के ब्रेक डाउन की प्रक्रिया को भी धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर कम रहता है और डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है। स्ट्रॉबेरी में काफी एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेशन और इन्फ्लेमेशन को रोकता है। इसमे एल्जिक ऐसिड पाया जाता है, जो कोलोरेक्टल कैंसर से बचाव में कारगर होता है। स्ट्रॉबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं,जो ब्रेन सेल्स के लिए फायदेमंद होता है। फ्लेवोनोइड्स और विटामिन सी होने के कारण यह ब्रेन सेल के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे आपकी मेमोरी कमजोर नहीं होती और डिमेंशिया और अल्जाइमर का खतरा भी कम हो जाता है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर के घाव भरने में मदद करता है। यह रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की  संभावना को भी कम करता है और शरीर में बी-सेल और टी-सेल बनाने में भी मदद करता है, जो हमारे शरीर के फाइटर सेल होते हैं और बीमारियों से लड़ते हैं। स्ट्रॉबेरी हमारी आंतों में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक माइक्रोब्स के लिए फायदेमंद होती हैं, जिसके कारण पाचन क्रिया में मदद मिलती है। ये माइक्रोब हमारी गट हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। इनके पनपने के लिए आंत की स्थिति अच्छी होना आवश्यक है। स्ट्रॉबेरी कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाने में कारगर है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights