पीलीभीत। रेंज अंतर्गत मोमिनगंज पौधशाला पर वानिकी वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर जिला स्तरीय वानिकी कार्यों कि एक कार्य शाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे पौध उगान मे सीड बैड निर्माण बीज बुबान, थैली भरान पौधों की शिफ्टिंग ग्रेडिंग प्रूनिंग एवं स्प्रिंकलर सिचाई कार्यों का प्रदर्शन किया। साथ ही वृक्षारोपण हेतु अग्रिम मृदा कार्य गड्ढा भरान एवं रोपण कार्य का अभ्यास किया। उक्त कार्यशाला में आस पास ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधि पर्यावरण से जुड़े समस्त आसपास के नागरिकों एवं पीलीभीत वन्य जीव प्रभाग पीलीभीत की तीनों रेंज पीलीभीत रेंज, पूरनपुर रेंज, बीसलपुर रेंज,के स्टॉफ को क्षेत्रीय वन अधिकारी पीलीभीत द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।