आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिल्ली जन्तर मन्तर पर किया प्रदर्शन

IMG_20230929_102917
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले राष्ट्रव्यापी आंदोलन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा जंतर मंतर दिल्ली पर आयोजित किया गया ।यह आयोजन 29 सितंबर 2023 के लिए किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश , बिहार , उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल आदि प्रदेशों से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने भाग लिया। जनपद बदायूं से राजेश कुमार सक्सेना जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 200 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने दिल्ली में प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह  ने   12 सूत्रीय मांग पत्र के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय बाल विकास पुष्टाहार मंत्री स्मृति ईरानी जी एवं राष्ट्रपतिजी के लिए ज्ञापन सोपा गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर से अवगत कराया गया। कि आप लोगों की मांगे काफी समय से लंबित हैं। इसको शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। एवं मानदेय बढ़ोतरी के बारे में लगभग एक महीने में आपको सकारात्मक परिणाम मिल जाएगा। दिल्ली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने स्पष्ट रूप में आवाज उठाई। कि अगर केंद्र सरकार द्वारा मानदेय वृद्धि नहीं की जाती है। तो फिर हम आंगनबाड़ी कार्यकत्री वहिने  वोट की चोट से अपनी ताकत का एहसास इस सरकार के लिए करा देंगे। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का आभार व्यक्त किया। कि उन्होंने अपने अमूल्य समय में से समय निकाल कर दिल्ली जाकर प्रतिभाग किया। एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर जनपद बदायूं से सैकड़ो की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एव सहायिकाओ ने भाग लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights